आज रात US फेड का पॉलिसी पर फैसला आएगा। ज्यादातर का अनुमान hawkish 25 bps कट का है। फेड दरों में 25 bps कटौती कर सकता है । फेड दरों में pause का संकेत भी दे सकता है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि भारतीय बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव जारी है और यहां से उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है। आज दूसरे हाफ में तेज रिकवरी को आप नकार नहीं सकते। निफ्टी PCR 0.65 पर, शॉर्ट ट्रेडर्स भी पोजीशन लेकर नहीं जाना चाहेंगे। सिर्फ रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से, दूसरे हाफ में रिकवरी संभव है।
बाजार और FIIs का सीधा कनेक्शन
अनुज सिंघल ने कहा कि FII बिकवाली का भारतीय बाजार पर भारी असर पड़ रहा है। कल FIIs ने `14,000 Cr की कैश और फ्यूचर्स में बिकवाली की। कैश में `6410 Cr की बिकवाली, 28 नवंबर के बाद सबसे बड़ी रही। इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में `7600 Cr की कुल बिकवाली की। दिक्कत ये है कि FIIs का मूड स्विंग सब चार्ट बिगाड़ देता है। ज्यादातर FII की बिकवाली 5-6 बड़े शेयरों में केंद्रित होती है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों की गिरावट इंडेक्स में है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगर आप मिडकैप और स्मॉलकैप में रहे हैं, बड़ा पैसा बना है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद थीम बेस्ड ट्रेड्स में बड़ा पैसा बना है। डिफेंस, PLI, रियल एस्टेट, होटल्स जैसी थीम में बड़ा पैसा बना है। कल दूसरे हाफ में मिडकैप भी गिरे लेकिन उसका कारण था। अगर निफ्टी ने शुक्रवार का 24,180 का निचला स्तर तोड़ा तो सेंटिमेंट काफी खराब होगा। शायद इसलिए कल दूसरे हाफ में मिडकैप में भी बिकवाली आई।
तो क्या रिटेल अब इंडेक्स ट्रेड ना करे?
देखिए ऐसा है, एक तरफ है FIIs की करोड़ों की मशीन है। IIT और IIMs के टॉपर करोड़ों की मशीन चला रहे हैं । इनसे लड़ना आसान नहीं है, क्योंकि इनका तरीका अलग है। ये मशीनें सबके लॉजिकल SL खाकर रिवर्स होती है। पिछले शुक्रवार को क्या हुआ और सोमवार को टॉप से क्या हुआ?शुक्रवार को शॉर्ट को ट्रैप किया, सोमवार को लॉन्ग को ट्रैप किया। SEBI ने वीकली एक्सपायरी बैन करके रिटेल को बचाया। SEBI को देखना चाहिए कहीं ये FIIs इंडेक्स मैनेजमेंट तो नहीं कर रहे। एक तो फ्री मार्केट में आप बहुत ज्यादा रोक नहीं लगा सकते। लेकिन, रिटेल को बड़े नुकसान से बचाना जरूरी है।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,180-24,220 (शुक्रवार का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,000-24,100 पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 24,450 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,568 (कॉल राइटर्स जोन) पर है। सिर्फ आज के लिए 24,180-24,250 पर खरीदारी काम कर सकती है। लॉन्ग सौदे में 24,000 का SL रखें। ये ट्रेड उन ट्रेडर्स के लिए है जिनको ट्रेड लेना ही है। नहीं तो इंडेक्स को छोड़ना ही बेहतर है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी 20 DEMA के ऊपर है। पहला सपोर्ट 52,700-52,750 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,100-52,200 (50 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 53,000-53,100 (10 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 53,400-53,500 (ऑप्शन जोन) पर है। स्क्रीन देखकर ट्रेड लें। आज दूसरे हाफ में तेज रिकवरी संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।