Stock to Buy: इस दिग्गज कंपनी का शेयर आपको कर देगा मालामाल, जेफरीज ने दी है खरीदने की सलाह

Stock to Buy: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1 सितंबर को तेजी दिखी। 1:45 बजे शेयर 2.04 फीसदी चढ़कर 1,303 रुपये पर चल रहा था। जेफरीज ने कहा है कि मध्यपूर्व में टेंशन की वजह से ग्लोबल रिफाइनरी वॉल्यूम में कमी आई है। इससे डीजल और पेट्रोल की इनवेंट्रीज पांच साल के सबसे कम लेवल पर पहुंच गई है

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

Stock to Buy: अगर जोरदार मुनाफा वाले किसी शेयर की तलाश में हैं तो आप रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर दांव लगा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने इस शेयर के लिए 1,710 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर अपने मौजूदा प्राइस से 53 फीसदी चढ़ सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 सितंबर को तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1 सितंबर को तेजी दिखी। 1:45 बजे शेयर 2.04 फीसदी चढ़कर 1,303 रुपये पर चल रहा था। जेफरीज ने कहा है कि मध्यपूर्व में टेंशन की वजह से ग्लोबल रिफाइनरी वॉल्यूम में कमी आई है। इससे डीजल और पेट्रोल की इनवेंट्रीज पांच साल के सबसे कम लेवल पर पहुंच गई है। इस वजह से सिंगापुर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRMs) अब तक के सबसे हाई लेवल के करीब बनी हुई है।


FY26-FY29 के बीच EBITDA का CAGR 10% रह सकता है

जेफरीज का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर इस पूरे साल दबाव बना रहेगा। ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि मजबूत पेट्रोकेमिकल स्प्रेड्स से FY27 में रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल बिजनेस की अर्निंग्स ग्रोथ को भी सपोर्ट मिलेगा। उसने कहा है कि RIL में इसकी लॉन्ग टर्म एवरेज वैल्यूएशन से वन स्टैंडर्ड डेविएशन नीचे ट्रेडिंग हो रही है। यह इस बात का संकेत है कि इसका रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल फेवरेबल है। FY26-FY29 के दौरान EBITDA का CAGR 10 फीसदी रह सकता है।

34 एनालिस्ट्स में से 33 की शेयर खरीदने की सलाह 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। सिर्फ एक एनालिस्ट ने इस शेयर पर 'सेल' रेटिंग यानी बेचने की सलाह दी है। बीते एक साल में यह शेयर 3.81 फीसदी गिरा है। इस साल यानी 2026 में इसमें अब तक 17 फीसदी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: Sun Pharma share Price: अमेरिका को कम कीमत पर दवाओं की सप्लाई के समझौते से गिरा सन फार्मा का शेयर

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजारों में 1 सितंबर को काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह में बाजार खुले। फिर दोपहर में अच्छी रिकवरी आई। लेकिन, उसके बाद फिर से निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में चले गए। 2 बजे निफ्टी 0.49 फीसदी नीचे चल रहा था। सेंसेक्स में भी 0.35 फीसदी यानी 272 अंक की गिरावट दिखी।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।