Get App

Stock To Invest: रियल्टी सेक्टर के इस स्टॉक में दिखेगी तेजी, निवेश कर कमाए मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि रियल्टी शेयरों में फ्रेश बाईंग की शुरुआत हुई है। 200 DMA से अच्छा बाउंसबैक दिया है। स्टॉक ने एक ही कैंडल में 20, 50 और 100 DMA पार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 11:10 AM
Stock To Invest: रियल्टी सेक्टर के इस स्टॉक में दिखेगी तेजी, निवेश कर कमाए मुनाफा
दीपक शेनॉय ने कहा कि Nifty 50 का प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE) रेशियो उसके लॉन्ग टर्म औसत के करीब है।

बाजार में बुल्स का जोश हाई है। नए शिखर पर निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप पहुंचे है। पावर, रियल्टी, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त दिखा रहे है। जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहा हैं। NTPC, L&T, Bajaj Finance, Axis Bank और Tata Steel सेंसेक्स के टॉप गेनर हैं। वहीं HUL, Nestle India, Asian Paints, TCS और Infosys टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को हीरो मोटोकॉर्प और एलएंडटी फाइनेंस का शेयर पसंद आ रहा है।

DLF

अनुज सिंघल ने कहा कि रियल्टी शेयरों में फ्रेश बाईंग की शुरुआत हुई है। 200 DMA से अच्छा बाउंसबैक दिया है। स्टॉक ने एक ही कैंडल में 20, 50 और 100 DMA पार किया है। अनुज का कहना है कि स्टॉक में शुक्रवार को करीब तीन गुना डिलिवरी खरीदारी हुई। एक महीने की ऊंचाई पर भाव पहुंचा है। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

BHARAT FORGE

सब समाचार

+ और भी पढ़ें