Stock to Invest: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 7 अगस्त को शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। शेयरों में 4 फीसदी तक उछाल की वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट है। जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। बीते एक महीने में यह शेयर 72 फीसदी चढ़ा है।
