Stock to Invest: इस शेयर ने 5 साल में चार गुना किया है निवेशकों का पैसा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

Stock to Invest: बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) सिक्योरिटीज ने 'बाय' रेटिंग के साथ फीनिक्स मिल्स के शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने शेयर के लिए 2,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 16 सितंबर को क्लोजिंग प्राइस से करीब 24 फीसदी चढ़ सकता है

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
17 सितंबर को फीनिक्स मिल्स के शेयर में तेजी देखने को मिली। 11 बजे इसका प्राइस 1 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1,871 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock to Invest: शेयर बाजार ने बीते एक-दो सालों में भले ही निराश किया है, लेकिन कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने इनवेस्टर्स को मालामाल किया है। ऐसे शेयरों की लिस्ट में रियल एस्टेट कंपनी फीनिक्स मिल्स का शेयर शामिल है। इसने बीते पांच सालों में निवेशकों का पैसा चार गुना से ज्यादा किया है। ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) सिक्योरिटीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

    करेंट प्राइस लेवल से 24% चढ़ सकता है शेयर 

    Bank of America (BoFA) Securities ने 'बाय' रेटिंग के साथ फीनिक्स मिल्स के शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने शेयर के लिए 2,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 16 सितंबर को क्लोजिंग प्राइस से करीब 24 फीसदी चढ़ सकता है। 16 सितंबर यानी बुधवार को यह शेयर 1,860 रुपये पर बंद हुआ था।


    EBITDA का सीएजीआर 20% रहने की उम्मीद

    BoFA Securities का कहना है कि यह मजबूत बैलेंसशीट वाली कंपनी है, जिसने निवेशकों का पैसा कई गुना किया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि आगे ऑक्युपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। मार्क-टू-मार्केट रेंटल ग्रोथ भी अच्छी रहेगी। FY26-29 के दौरान EBITDA की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 20 फीसदी रह सकता है, जिसमें नए मॉल और ऑफिस एसेट्स का योगदान होगा।

    19 एनालिस्ट्स ने दी है खरीदने की सलाह

    Phoenix Mills को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 19 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। तीन एनालिस्ट्स ने शेयर को बेचने की सलाह दी है। शेयर बुधवार यानी 16 सितंबर को 1.44 फीसदी चढ़कर 1,860 रुपये पर बंद हुआ था। 17 सितंबर को भी इस शेयर में तेजी देखने को मिली। 11 बजे इसका प्राइस 1 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1,871 रुपये पर चल रहा था। इस साल इस शेयर ने कोई रिटर्न नहीं दिा है।

    यह भी पढ़ें: Karamtara Engineering की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, IPO निवेशकों को 26% का लिस्टिंग गेन

    शेयर बाजार का सेंटिमेंट लगातार कमजोर

    17 सितंबर को शेयर बाजारों में शुरुआती मजबूती के बाद दबाव देखने को मिला। 11 बजे के बाद निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में आ गए। हालांकि, दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट दिखी। हालांकि, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.64 फीसदी की तेजी दिखी। बीते तीन महीनों में यह इंडेक्स 1.63 फीसदी चढ़ा है। बीते करीब दो सालों से शेयर बाजार का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।