Stocks in Focus: शेयर बाजार में कई कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। इंफ्रा, एनर्जी और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां फोकस में हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर ऑर्डर सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, जो लंबी अवधि की कमाई का संकेत देते हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स की आगे की चाल पर टिकी रहेगी।
