Stocks to Watch: गैपडाउन खुलेगा मार्केट! HDFC Bank, RITES, Tata Steel और Vedanta समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गैप डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), राइट्स (RITES), टाटा स्टील (Tata Steel) और वेदांता (Vedanta) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23114.50 0 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में मचे कोहराम के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में भारी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल की लड़ाई गहराने और कच्चे तेल में उबाल ने दुनिया भर के मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23114.50 0 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
HDFC Bank
चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक में लीडरशिप में बदलाव का दौर चल रहा है। बैंक ने दुबई ब्रांच में खामियों के मामले में तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स को बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल बैंक ने तीन महीने के लिए केकी मिस्त्री को अंतरिम तौर पर नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया है।
South Indian Bank
साउथ इंडियन बैंक से नॉन-एग्जीक्यूटिव पार्ट-टाइम चेयरमैन वीजे कुरियन 22 मार्च को रिटायर हो गए। उनकी जगह 23 मार्च से 3 साल के लिए आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक जोस जोसेफ कट्टूर को नियुक्त किया गया है जिसे आरबीआई ने मंजूरी दे दी है।
MM Forgings
एमएम फोर्जिंग्स की 25 मार्च को होने वाली बैठक में इक्विटी जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
RITES
राइट्स को रेलवे के पहले हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 64 किमी लंबे इस टेस्ट ट्रैक को आरडीएसओ ने डेवलप किया है और इसे रोलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण के लिए डिजाइन किया गया है।
P N Gadgil Jewellers
पी एन गडगिल ज्वैलर्स ने महाराष्ट्र में दो नए रिटेल स्टोर खोले हैं।
Kirloskar Pneumatic
किर्लोस्कर न्यूमेटिक ने ईएसओपी/ईएसओएस के तहत 6,100 शेयर एलॉट किए हैं।
GE Vernova T&D India
रश्मि जोशी को पांच साल के लिए जीई वर्नोवा टी एंड डी इंडिया में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और संदीप जंजारिया (Sandeep Zanzaria) को तीन साल के लिए फिर से एमडी और सीईओ बनाने की मंजूरी मिल गई है।
Tata Steel
टाटा स्टील ने पंजाब में ₹3,200 करोड़ का एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें कम कार्बन वाले स्टील के प्रोडक्शन के लिए स्क्रैप-बेस्ड ईएएफ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Vedanta
आज वेदांता के बोर्ड की बैठक में इस वित्त वर्ष 2026 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बल्क डील्स
Naman Industries Proxima, Aelea Commodities
आशीष कचोलिया ने नमन इंडस्ट्रीज प्रोक्सीमा के 10.78 लाख शेयर (8.25% हिस्सेदारी) ₹53.41 के भाव से ₹5.76 करोड़ में बेचे तो प्रति शेयर ₹120.5 के भाव से 9.32 करोड़ में एलीया कमोडिटीज के 7.73 लाख शेयर शेयर खरीदे हैं।
NIIT
वैनगार्ड टोटल इंटरनेशनल स्टॉक इंडेक्स फंड ने एनआईआईटी के 7.21 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹59.77 के भाव से ₹4.31 करोड़ रुपये में बेचे।
Zee Entertainment
नॉर्जेस बैंक ने जी एंटरटेनमेंट के 60.99 लाख शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹72.73 के भाव से ₹44.36 करोड़ में बेचे।
Tridhya Tech
चाणक्य अपॉर्चुनिटीज फंड I ने त्रिध्या टेक के 2.49 लाख शेयर (1.07% हिस्सेदारी) ₹8.15 के भाव पर ₹20.29 लाख में बेचे।
Ganesha Ecosphere
इंडिया कैपिटल मैनेजमेंट ने गणेशा इकोस्फीयर के 1.64 लाख शेयर (0.61% होल्डिंग) ₹828 के भाव पर ₹13.60 करोड़ रुपये में खरीदे।
Monika Alcobev
पाइन ओक ग्लोबल फंड ने मोनिका एल्कोबेव के 3.95 लाख शेयर (1.85% होल्डिंग) ₹240 के भाव पर ₹9.48 करोड़ में बेचे हैं।
एक्स-डेट
आज पावर फाइनेंस के ₹3.25, कैस्ट्रॉल इंडिया के ₹5.25, इंडिया ग्लाईकॉल्स के ₹7.50 के डिविडेंड की एक्स-डेट है। साथ ही आज टीआईएल, सनरेस्ट लाइफसाइंस, रीगल एंटरटेनमेंट एंड कंसल्टेंट्स के राइट्स तो मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के बोनस इश्यू की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।