Stocks In news: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स,आइडियाफोर्ज और प्रीमियर एक्सप्लोसिव में आज जोरदार तेजी है। CNBC-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स जल्द ही आइडियाफोर्ज या प्रीमियर एक्सप्लोसिव में बड़ी शॉपिंग कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की पहली प्राथमिकता प्रीमियर एक्सप्लोसिव है। कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव में पहले प्रोमोटर हिस्सेदारी खरीदेगी फिर ओपन ऑफर लाएगी। अभी प्रीमियर के प्रोमोटर के पास 41.33 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा वैल्युएशन पर ये डील संभव है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स इस अधिग्रहण की फंडिंग के लिए रकम जुटाएगी। CNBC-आवाज़ ने तीनों कंपनियों से ई-मेल से संपर्क किया है। प्रीमियर एक्सप्लोसिव के जवाब का इंतजार है।
