Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

Stocks in news: इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक मुनाफा 69 फीसदी बढ़कर करीब 1960 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज से कमाई भी 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंच गई है। बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 3793.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 4495.3 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
रैलिस इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 39.6 करोड़ रुपए से घटकर 22.6 करोड़ रुपए और आय 628.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 630.9 करोड़ रुपए रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks in news:आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले बात कर लेते हैं बाजार की। भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं दिख रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिला है। SGX NIFTY भी 0.50 फीसदी फिसला है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी थी। DOW 600 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। कमजोर आर्थिक आंकड़े से दबाव बना है।

    उधर अमेरिका में मंदी की चिंता गहराने से क्रूड फिसला है। इसका भाव 1.50 फीसदी फिसलकर 85 डॉलर के नीचे आ गया है, वहीं सोने पर भी दबाव दिखा है। ऐसे में आज खबरों के दम पर किन शेयरों में रह सकती है हलचाल, आइए डालते हैं एक नजर।

    IndusInd Bank: इस निजी क्षेत्र के बैंक ने दिसंबर तिमाही के जोरदार नतीजे जारी किए हैं। इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक मुनाफा 69 फीसदी बढ़कर करीब 1960 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज से कमाई भी 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंच गई है। बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 3793.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 4495.3 करोड़ रुपए पर रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर रही है। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 2.11 फीसदी से घटकर 2.06 फीसदी पर और नेट NPA 0.61 फीसदी से बढ़कर 0.62 फीसदी पर रहा है।


    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    HUL और ASIAN PAINTS के नतीजे आज: निफ्टी की 2 कंपनियां HUL और ASIAN PAINTS आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। HUL का मुनाफा 10 फीसदी बढ़ सकता है। इसके वॉल्यूम में 4-5 फीसदी के बीच ग्रोथ संभव है। वही एशियन पेंट्स के मुनाफे और आय में करीब 11 फीसदी का उछाल मुमकिन है।

    Goa Carbon: ने भी 30 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में उच्च उत्पादन लागत के बावजूद कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 57 फीसदी की बढ़त के साथ 25.6 करोड़ रुपए पर रहा है। इसी तर आय भी सालाना आधार पर 93 फीसदी की बढ़त के साथ 416.76 करोड़ रुपए पर रही है।

    Vedanta: कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रक्रिया (Corporate Insolvency Resolution Process)के तहत मीनाक्षी एनर्जी (Meenakshi Energy) के अधिग्रहण के लिए वेदांता को सफल बिडर घोषित किया गया है। इसके बाद वेदांता के बोर्ड ने 1440 करोड़ रुपये के इस अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। मीनाक्षी एनर्जी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 1000 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। अधिग्रहण वित्त वर्ष 2024 में पूरा होने का अनुमान है। इस अधिग्रहण के लिए वेदांता 312 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करेगी और शेष 1,128 करोड़ रुपये मीनाक्षी एनर्जी द्वारा जारी एनसीडी के जरिए चुकाए जाएंगे।

    Aurobindo Pharma: यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने 9 जनवरी से 18 जनवरी, 2023 के बीच तेलंगाना के जादचेरला में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, APL हेल्थ केयर की यूनिट I और III का निरीक्षण किया है। एफडीए ने इन यूनिटों के दो टिप्पणियों के साथ 'फॉर्म 483' जारी किया है।

    Persistent Systems: इस आईटी कंपनी ने भी 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही आधार पर दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 220 करोड़ रुपए से बढ़कर 238 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, आय 2048.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 2169.4 करोड़ रुपए पर रही है। इसकी तरह EBIT पिछली तिमाही के 298.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 333.2 करोड़ रुपए पर और EBIT मार्जिन 14.6 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी पर रही है। कंपनी ने 28 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

    Mahindra Lifespaces: महिंद्रा लाइफस्पेस को मुंबई में एक पुनर्विकास परियोजना (redevelopment project) जीती है। इस परियोजना से कंपनी को लगभग 500 करोड़ रुपये की रेवेन्यू मिलने की संभावना है।

    Adani Enterprises: अडानी एंटरप्राइजेज को एफपीओ के लिए बोर्ड के सदस्यों से मंजूरी मिल गई है। एफपीओ की फ्लोर प्राइस 3112 रुपये प्रति शेयर है और एफपीओ के लिए कैप प्राइस 3276 रुपये प्रति शेयर है। खुदरा निवेशकों को एफपीओ के शेयर 64 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर मिलेंगे। निवेशक कम से कम 4 एफपीओ शेयरों के लिए और उसके बाद 4 एफपीओ शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी की एफपीओ के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

    State Bank of India: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने 7.70 फीसदी की कूपन दर पर अपने दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करके 9,718 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बॉन्ड निर्गम से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल बुनियादी ढांचे और अफोर्डेबल हाउसिंग के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। इन बांडों की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष है।

    RALLIS INDIA:रैलिस इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 39.6 करोड़ रुपए से घटकर 22.6 करोड़ रुपए और आय 628.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 630.9 करोड़ रुपए रही है। कंपनी की EBITDA 67.4 करोड़ से घटकर 53.3 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 10.7 फीसदी से घटकर 8.5 फीसदी पर रही है।

    ALOK INDUSTRIES: कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का घाटा 0.09 करोड़ रुपए से बढ़कर 249.8 करोड़ रुपए और आय 2129.6 करोड़ रुपए से घटकर 1705.7 करोड़ रुपए रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।