Get App

Stocks in news:खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

SHIPPING RATES में भारी उछाल के चलते BALTIC INDEX एक महीने के शिखर पर पहुंचा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 11:04 AM
Stocks in news:खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।


फोकस में शिपिंग कंपनियां

शिपिंग कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। SHIPPING RATES में भारी उछाल के चलते BALTIC INDEX एक महीने के शिखर पर पहुंचा। SCI, GE SHIPPING जैसी कंपनियों पर फोकस होगा।

फोकस में Lupin

LIC ने कंपनी में 2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। LIC की हिस्सेदारी 4.6 फीसदी से बढ़कर 6.6 फीसदी हुई है।

फोकस में JUBILANT PHARMOVA

कंपनी ने COVAXIN बनाने के लिए करार किया है। अमेरिका और कनाडा में मैन्युफैक्चरिंग के लिए करार किया है। फार्मा कंपनी Ocugen के साथ समझौता किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें