Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news:ग्रीव्स कॉटन के ई-मोबिलिटी डिवीजन, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही तक उसने अपने एम्पीयर ब्रांड के इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की 2 लाख यूनिट बेची है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने कहा है कि उसका निदेशक मंडल 15 जुलाई को होने वाली अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान पूंजी जुटाने पर विचार करेगा। प्रताप स्नैक्स ने डिवीडेंड के भुगतान के लिए 27 जुलाई को रिकॉर्ड तिथि तय की है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 6:48 AM
प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 10 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी कम होकर 7.6 करोड़ रुपये पर रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks in the news: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं जिनके आज जून तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। आज यानी 12 जुलाई को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, 5पैसा कैपिटल, आनंद राठी वेल्थ, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, आर्टसन इंजीनियरिंग, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम और सनथनगर एंटरप्राइजेज के 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।

    जेएंडके बैंक (J&K Bank): जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने कहा है कि उसका निदेशक मंडल 15 जुलाई को होने वाली अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान पूंजी (टियर I/टियर II)जुटाने पर विचार करेगा।

    ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton): ग्रीव्स कॉटन के ई-मोबिलिटी डिवीजन, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जीईएमपीएल) ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही तक उसने अपने एम्पीयर ब्रांड के इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की 2 लाख यूनिट बेची है। ये अपने में एक नया प्रतिमान है। बता दें कि वित्त वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में कंपनी ने अपने एम्पीयर ब्रांड के 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी।


    प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks): प्रताप स्नैक्स ने डिवीडेंड के भुगतान के लिए 27 जुलाई को रिकॉर्ड तिथि तय की है। 3 अगस्त को कंपनी की 14वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित करने का भी ऐलान किया गया है।

    क्रेडेंट ग्लोबल फाइनेंस (Credent Global Finance): कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड की राइट्स इश्यू कमेटी ने अपनी बैठक में 34.68 लाख शेयरों के राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी है। ये इश्यू 140 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा। इसके तहत प्रति 2 शेयर पर 1 राइट शेयर जारी किया जाएगा। राइट इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 17 जुलाई तय की गई है।

    स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies): कंपनी ने अपने फाइबर कारोबार के बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए एक जानी-मानी संचार और सॉफ्टवेयर कंपनी विंडस्ट्रीम के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि ये सहयोग फरवरी 2021 में शुरू हुआ। फरवरी 2021 में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने विंडस्ट्रीम को ऑप्टिकल नेटवर्किंग सोल्यूशन देना शुरू किया था।

    नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉर्पोरेशन (North Eastern Carrying Corporation): कंपनी ने कहा कि 14 जून को खुला उसका राइट्स इश्यू ऑफर बंद हो गया है। कंपनी इस इश्यू से 81 करोड़ रुपये जुटा रही है।

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया (Plastiblends India): प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 10 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी कम होकर 7.6 करोड़ रुपये पर रहा। इसी तरह इस अवधि में उसकी आय सालाना आधार पर 4.2 फीसदी गिरकर 195.7 करोड़ रुपये रही है। इसी तरह कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8 फीसदी से घटकर 6.8 फीसदी पर रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।