Stocks of the day : आज के फोकस वाले शेयर, जानिए इनकी तेजी- मंदी के क्या हैं कारण

Stocks of the day :ब्लूडार्ट ने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से सामान्य मूल्य वृद्धि लागू की जाएगी। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ₹ 1,241 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। गोल्ड लोन की गड़बड़ियों पर RBI का रुख सख्त रुख अपना लिया है। आरबीआई ने कमर्शियल बैंक, NBFCs और कॉपरेटिव बैंकों को अल्टिमेटम दिया है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 10:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि गड़बड़ी दूर करने लिए कंपनियों को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। 3 महीने में सुधार होने पर रेगुलेटरी एक्शन टल सकता है

Stocks in news : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 25850 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से 150 अंक सुधरा है। स्मॉलकैप और मिडकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। IT और कैपिटल गुड्स में सबसे अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर 0.50 फीसदी से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स में क्रॉप्टन करीब 4 फीसदी के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद मेटल में आज हल्की मुनाफावसूली है। गोल्ड लोन की गड़बड़ियों पर RBI ने सख्त रुख अपनाया है। कमर्शियल बैंक, NBFCs और कॉपरेटिव बैंक को सुधार के लिए 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है। इस खबर से मुथूट करीब 4 फीसदी फिसला है। मण्णपुरम पर भी दबाव है। आइए आज के हलचल मचाने वाले कुछ शेयरों पर डालते हैं एक नजर-

ब्लूडार्ट

ब्लूडार्ट ने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से सामान्य मूल्य वृद्धि लागू की जाएगी। औसत मूल्य वृद्धि 9-12 फीसदी की रेंज में होगी। इस बीच, कंपनी ने कहा है कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच पंजीकरण कराने वाले ग्राहकों को मूल्य वृद्धि से छूट दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि 2025 के लिए कीमतों में की गई ये बढ़त बढ़ती हुई लागतों को आंशिक रूप कवर करने के लिए की गई है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही इस सेक्टर की एक और कंपनी ऑलकार्गो गति ने भी 1 जनवरी, 2025 से 10.2 फीसदी औसत सामान्य मूल्य वृद्धि की घोषणा थी।


इस खबर के चलते आज ये शेयर जोश में 10.30 बजे के आसपास ब्लूडार्ट 427.30 रुपए यानी 5.21 फीसदी की बढ़त के साथ 8640 रुपए के आसपास नजर आ रहा था। आज की इसका अब तक का हाई 8,792.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 9,488.70 रुपए और ट्रेडिंग वॉल्यूम 238,556 शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 20,519 करोड़ रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 5.49 फीसदी और 1 महीने में 7.46 फीसदी भागा है। 1 साल में इस स्टॉक ने 29.26 फीसदी और 3 साल में 34.73 फीसदी रिटर्न दिया है।

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल

भारत में लिस्टेड सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) ने भारत और विदेशी बाजार में ट्रांसमिशन और वितरण (T&D) व्यवसाय और भारत में आवासीय और वाणिज्यिक भवन परियोजनाओं में ₹ 1,241 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। इस खबर के बाद ये शेयर भी तेजी में है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 28.75 रुपए यानी 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 1395 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

मण्णपुरम और मुथूट फाइनेंस

गोल्ड लोन की गड़बड़ियों पर RBI का रुख सख्त रुख अपना लिया है। आरबीआई ने कमर्शियल बैंक, NBFCs और कॉपरेटिव बैंकों को अल्टिमेटम दिया है। सुधार के लिए 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। RBI का कहना है कि गोल्ड लोन कंपनियों की तरफ से लोन देने में लापरवाही बरती जा रही है। गोल्ड लोन की प्रक्रिया में जांच-पड़ताल की कमी है। गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि गड़बड़ी दूर करने लिए कंपनियों को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। 3 महीने में सुधार होने पर रेगुलेटरी एक्शन टल सकता है। RBI के सख्ती से लोन ग्रोथ की रफ्तार घटेगी। मुथूट और मण्णपुरम बेहतर स्थिति में हैं लेकिन इन पर थोड़ा हैंगओवर संभव है। बेहतर वैल्युएशन को देखते हुए मण्णपुरम अच्छी स्थिति में है।

वहीं, जेफरीज का कहना है कि RBI के सख्त नियमों से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के ग्रोथ पर असर पड़ेगा। जेफरीज का मानना है कि मुथूट और मण्णपुरम बेहतर स्थिति में हैं। IIFL Finance पर भी असर नहीं पड़ना चाहिए।

गोल्ड लोन अनियमितता पर आया RBI का सर्कुलर, मुथूट और मण्णपुरम फाइनेंस पर दबाव, जानिए ब्रोकरेज की राय

गोल्ड लोन कंपनियों पर नजर डालें तो IIFL Finance 10.30 बजे के आसपास 3.45 रुपए यानी 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 466 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, मुथूट फाइनेंस 68 रुपए यानी 3.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 1960 रुपए के आसपास दिख रहा था। जबकि मण्णपुरम फाइनेंस 5.41 रुपए यानी 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ 195 रुपए के आसपास नजर आ रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।