Stocks on Broker's Radar: एलएंडटी टेक्नोलॉजी, जुबिलेंट फूड्स, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स और ईपीएल पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

L&T TECHNOLOGY पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3000 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। US कोर्ट के सेटलमेंट से सेंटिमेंट पर असर पड़ सकता है। शेयर पर धीमी ग्रोथ और SWC इंटिग्रेशन से दबाव संभव है। FY24 में ऑर्गेनिक ग्रोथ गाइडेंस पर फोकस रहेगा। अगले 10 साल में कंपनी की आय ग्रोथ 16% रह सकती है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
EICHER MOTORS पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकर ने इसके शेयर का लक्ष्य 3258 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये बताते हैं कि इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउस ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी, जुबिलेंट फूड्स, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स और ईपीएल के शेयरों को अपने रडार पर रखा है। एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग दी है। जबकि जुबिलेंट फूड्स पर सिटी ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जानते हैं अन्य स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकर्स का नजरिया-

    JP MORGAN ON L&T TECHNOLOGY

    जेपी मॉर्गन ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि US कोर्ट के सेटलमेंट से सेंटिमेंट असर पड़ सकता है। धीमी ग्रोथ और SWC इंटिग्रेशन से दबाव संभव है। FY24 में ऑर्गेनिक ग्रोथ गाइडेंस पर फोकस रहेगा। अधिग्रहण के जरिए कंपनी की मार्जिन में सुधार पर जोर रहेगा। अगले 10 साल में कंपनी की आय ग्रोथ 16% का अनुमान है।

    CITI ON JUBILANT FOODS


    सिटी ने जुबिलेंट फूड्स पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 619 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मीडियम टर्म में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। डिजिटल में निवेश, स्टोर विस्तार से फायदा होगा। शेयर में आया हुआ करेक्शन निवेश का अच्छा मौका है।

    MACQUARIE ON HERO MOTO

    मैक्वायरी ने हीरो मोटो पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2640 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MACQUARIE ON EICHER MOTORS

    मैक्वायरी ने आयशर मोटर्स पर रेटिंग को घटा दिया है। उन्होंने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3258 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने वॉल्यूम और मार्जिन में कमी के चलते इसका FY24/FY25 के लिए अनुमान 12%/10% घटाया है।

    MOTILAL OSWAL ON EPL

    मोतीलाल ओसवाल ने ईपीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 215 रुपये तय किया है। उनको उम्मीद है कि अर्निंग मोमेंटम में सुधार आ सकता है। FY23-25 में Revenue/EBITDA/PAT का CAGR 12%/20%/34% रहने की उम्मीद है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।