Stocks on Brokers Radar: डी-मार्ट, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

AVENUE SUPERMART पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 3,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA अनुमानों से थोड़ा अधिक रहा। इसके जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल मिक्स में नरमी बनी रही। इसकी वजह से पहली तिमाही में गिरावट आई

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
HDFC BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य उन्होंने 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एवन्यू सुपरमार्ट ने Q1 में कंपनी ने 3 नए स्टोर खोले हैं। कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 327 हो गई। पहली तिमाही में अपैरल, जनरल मर्चेंडाइज की बिक्री घटने से मार्जिन गिर गई। जबकि जनरल मर्चेंडाइज में रिकवरी के संकेत मिले हैं और ये प्री-कोविड स्तर के करीब पहुंच गई है। वहीं JSW ENERGY का पहली तिमाही में सालाना आधार पर Net Profit 48.3% घट गया है। मुनाफा 560 करोड़ रुपये से घटकर 289.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का Revenue 3,026.3 करोड़ रुपये से 3.3% घटकर 2,927 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज ने आज इन दोनों स्टॉक्स के अलावा एचडीएफसी के शेयर में भी दांव लगाया।

    BROKERAGES ON D-MART (AVENUE SUPERMART)

    JEFFERIES ON AVENUE SUPERMART

    जेफरीज ने डीमार्ट पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,700 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी का EBITDA अनुमानों से थोड़ा ज्यादा रहा, लेकिन आम अनुमानों से चूक गया। इसके जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल मिक्स में नरमी बनी रही, जिससे मार्जिन में गिरावट आई। इसमें तिमाही आधार पर सुधार देखा गया। सालाना आधार पर मार्जिन दबाव के कारण EBITDA 3% बढ़ा।


    MS On AVENUE SUPERMART

    मॉर्गन स्टैनली ने डीमार्ट पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,786 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि टॉप-लाइन ग्रोथ मध्यम रही और EBITDA मार्जिन अनुमान से कम रहा। बेहतर मार्जिन GMA श्रेणियों के लिए लोअर डिमांड प्रमुख चुनौती बनी हुई है। GMA योगदान अब रिकवर हो रहा है और महामारी के पूर्व स्तर की ओर बढ़ रहा है।

    निफ्टी ने फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

    CITI ON JSW ENERGY

    सिटी ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 222 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की FY24 की पहली तिमाही कमजोर रही और वैल्यूएशन महंगे रहे। रेगुलेटेड परियोजनाओं को देखते हुए वर्ष के दौरान कुछ हद तक EBITDA की रिकवरी हो जाएगी। Mytrah का अधिग्रहण Q1FY24 में मुनाफे के लिए सकारात्मक था। कंपनी ने इस दौरान अच्छा एक्जीक्यूशन जारी रखा है और बैलेंसशीट अच्छी बनी हुई है। हालांकि इस स्तर पर इसका वैल्यूएशन महंगा नजर आ रहा है।

    JEFFERIES ON HDFC BANK

    जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य उन्होंने 2100 रुपये/शेयर तय किया है। बैंक अब सर्वोत्तम ग्रोथ और प्रॉफिटैब्लिटी के साथ वैश्विक बड़े बैंकों में से एक है। उनका कहना है कि FY23-26 में अनुमानित मुनाफा CAGR 17% रहा। FY25 में RoA 1.9% और RoE 16% रह सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।