18 जून पर रखें नजर; HDB Financial, Tata Tech समेत 9 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। लिस्ट में टाटा टेक्नोलोजिज का शेयर भी शामिल है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:38 PM
HDB Financial Services वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है।

गुरुवार, 18 जून 9 कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। इसी तारीख पर ये शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा ग्रुप की एक कंपनी, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये 9 कंपनियां 12 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना डिविडेंड देने का फैसला किया है..

Swastika Investsmart

यह कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 17 जून को इसमें गिरावट है।


JSW Infrastructure

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.90 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 80 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

Tata Technologies

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.35 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल और 8.35 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 26 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 2 जुलाई को या उसके बाद किया जाएगा। टाटा टेक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का स्पेशल और फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

HDB Financial Services

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 26 जून को या उसके बाद किया जाएगा। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 17 जून को इसमें गिरावट है।

Gujarat Heavy Chemicals या GHCL Ltd

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 12 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

eMudhra

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। 17 जून को इसमें गिरावट है।

Vimta Labs

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। विमटा लैब्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

IDBI Bank Share Price: इंट्रा डे में दिखी 19% तक की तूफानी तेजी; 4 दिन में 28% तक चढ़ा

Capital Small Finance Bank

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट होगा। बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

Monika Alcobev

कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट 30 दिन के अंदर किया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 17 जून को इसमें तेजी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।