Get App

18 जून पर रखें नजर; HDB Financial, Tata Tech समेत 9 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। लिस्ट में टाटा टेक्नोलोजिज का शेयर भी शामिल है

Ritika Singhअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:38 PM
18 जून पर रखें नजर; HDB Financial, Tata Tech समेत 9 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
HDB Financial Services वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है।

गुरुवार, 18 जून 9 कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। इसी तारीख पर ये शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा ग्रुप की एक कंपनी, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये 9 कंपनियां 12 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना डिविडेंड देने का फैसला किया है..

Swastika Investsmart

यह कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस पर 25 जून को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 17 जून को इसमें गिरावट है।

JSW Infrastructure

सब समाचार

+ और भी पढ़ें