Dividend Stocks: 29 मई को 12 कंपनियों के शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड, ₹150 प्रति शेयर तक है अमाउंट

Dividend Stocks: कुछ कंपनियां फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं तो कुछ अंतरिम। सभी के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे

अपडेटेड May 28, 2026 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
याद रहे कि 29 मई को शेयर खरीदने पर इन घोषित हो चुके डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।

शुक्रवार, 29 मई को 12 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इन कंपनियों में बजाज ऑटो, टोरेंट फार्मा, ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ये 12 कंपनियां कुल मिलाकर 150 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड बांटने वाली हैं। कुछ फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं तो कुछ अंतरिम। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना डिविडेंड देने का फैसला किया है..

Bajaj Auto

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹150 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹210 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। शेयर की वर्तमान कीमत बीएसई पर 10810.25 रुपये है। बजाज ऑटो का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा ₹2,746 करोड़ रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे ₹2,049 करोड़ से 34 प्रतिशत ज्यादा है। रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मार्च 2025 तिमाही में रेवेन्यू ₹12,148 करोड़ था।


Torrent Pharma

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹9 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इससे पहले ₹29 का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹26 का अंतरिम और ₹6 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹4540.90 है। टोरेंट फार्मा का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹2,735 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹467 करोड़ रहा।

ICICI Lombard General Insurance Company

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹7 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इससे पहले ₹6.50 का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने ₹5.50 का अंतरिम और ₹7 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹1850.65 है। ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कुल इनकम ₹6,619 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹547 करोड़ रहा।

Bank of India

बैंक ₹4.65 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹4.05 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹147.05 है। बैंक ऑफ इंडिया का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹19,475.86 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹3,015.79 करोड़ रहा।

UNO Minda

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹1.75 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इससे पहले ₹0.90 का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने ₹0.75 का अंतरिम और ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹1130.60 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹3,930.97 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹203 करोड़ रहा।

GlaxoSmithKline Pharma

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹57 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹12 का अंतरिम​ और ₹42 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। बीएसई पर वर्तमान कीमत ₹2301.05 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹989.15 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹274.94 करोड़ रहा।

JB Chemicals

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹9.30 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इससे पहले ₹12.70 का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने ₹8.50 का अंतरिम और ₹7 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹2202.15 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹836.43 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹96.54 करोड़ रहा।

Eris Lifesciences

वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹7.21 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। इससे पहले ₹7.35 का अंतरिम डिविडेंड मिला था। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹1350.80 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹277.31 करोड़ रहा।

Home First Finance Company India

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹5.20 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने ₹3.70 का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹1117.05 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹501.41 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹149.45 करोड़ रहा।

S Chand and Company

वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹4 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिला था। शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹171.10 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹293.06 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹45.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Advani Hotels & Resorts (India)

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹0.80 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इससे पहले ₹1 का अंतरिम डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने ₹0.90 और का ₹1 का अंतरिम डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹54.16 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹35.51 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹11.71 करोड़ रहा।

BCPL Railway Infrastructure

वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹1 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। वित्त वर्ष 2025 के लिए भी इतने ही रुपये का फाइनल डिविडेंड मिला था। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। वर्तमान कीमत बीएसई पर ₹82.45 है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू ₹14.50 करोड़ रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।