Get App

Stocks to Focus: आज Titan, GAIL, Jio Financial, Bandhan Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर

जुलाई-सितंबर 2024 में बंधन बैंक के लोन और एडवांसेज सालाना आधार पर 21.4% बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये हो गए। बैंक के बोर्ड ने अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में रतन कुमार केश के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह 10 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 8:30 AM
Stocks to Focus: आज Titan, GAIL, Jio Financial, Bandhan Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर
जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में टाइटन कंपनी का सालाना आधार पर बिजनेस 25% बढ़ा।

बीते सप्ताह के आखिर में कई कंपनियों और बैंकों ने अपने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही बिजनेस अपडेट जारी किए। वहीं कुछ कंपनियों को लेकर कुछ अन्य बड़े अपडेट, सौदे, फंड जुटाने के प्लान सामने आए। इनके चलते आज सोमवार, 7 अक्टूबर को इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। आज के कारोबार में किन शेयरों पर ध्यान रहेगा, आइए जानते हैं...

Q2 बिजनेस अपडेट

टाइटन कंपनी: जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर बिजनेस 25% बढ़ा। ज्वैलरी सेगमेंट में 26%, वॉच एंड वियरेबल्स सेगमेंट में 20%, आईकेयर डिवीजन में 6%, उभरते व्यवसायों में 14% और कैरेटलेन में 28% की वृद्धि देखी गई। कंपनी ने 75 स्टोर जोड़े, जिससे समूह के रिटेल नेटवर्क में 3,171 स्टोर हो गए।

इंडसइंड बैंक: जुलाई-सितंबर 2024 में नेट एडवांस सालाना आधार पर 13% बढ़कर 3.57 लाख करोड़ रुपये हो गया। जमा 15% बढ़कर 4.13 लाख करोड़ रुपये हो गई। CASA अनुपात 39.4% से घटकर 35.9% हो गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें