Stocks to Buy: ये 7 कंपनियां दे सकती हैं 78% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच ब्रोकरेज फर्म्स ने 7 मजबूत कंपनियों पर खरीदारी की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में 18% से लेकर 78% तक रिटर्न की संभावना है। इनमें आईटी, ऑटो, मेटल और डिजिटल सेक्टर के स्टॉक्स शामिल हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement
Motilal Oswal और Anand Rathi दोनों ने टाटा स्टील पर ‘Buy’ कॉल दी है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव और काफी अनिश्चितता दिख रही है। इससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा डगमगाया हुआ है। हालांकि, दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स अभी भी कुछ चुनिंदा कंपनियों पर मजबूती से दांव लगा रही हैं। इनमें 78% तक संभावित तेजी का अनुमान है। आइए जानते हैं कि किन कंपनियों में कितना रिटर्न मिलेगा और इन पर ब्रोकरेज बुलिश क्यों हैं।

Infosys

ब्रोकरेज फर्म Nomura और Motilal Oswal ने इस आईटी कंपनी पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1,500 रुपये से 1,810 रुपये तक है। यह मौजूदा कीमत से करीब 18% से 41% तक बढ़त की संभावना दिखाता है।


इंफोसिस ने हाल ही में दो स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इससे नए क्लाइंट्स जुड़ने और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में महारत बढ़ने की उम्मीद है। मजबूत डील पाइपलाइन और बड़े प्रोजेक्ट्स की बेहतर एग्जीक्यूशन कंपनी को कठिन ग्लोबल माहौल में भी आगे बनाए रख सकती है।

TVS Motor

Nomura और Motilal Oswal दोनों ने इस ऑटो दिग्गज पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 4,159 रुपये से 4,300 रुपये तक रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 21% से 23% तक बढ़त का इशारा करता है।

प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में लगातार मजबूत डिमांड कंपनी के लिए बड़ा सहारा बनी हुई है। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर बढ़ता फोकस आने वाले समय में इसे नई दिशा दे सकता है। ग्रामीण भारत में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी को लोअर सेगमेंट की रिकवरी का फायदा दिला सकता है। साथ ही, लागत नियंत्रण और प्रोडक्ट मिक्स में सुधार से मुनाफा बेहतर रहने की उम्मीद है।

Tata Steel

Motilal Oswal और Anand Rathi दोनों ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ कॉल दी है। टारगेट प्राइस 240 रुपये के आसपास रखा गया है। यह मौजूदा कीमत से लगभग 24% तक बढ़त की दिखाता है।

स्टील सेक्टर को लेकर नजरिया अब पहले से ज्यादा पॉजिटिव होता दिख रहा है। घरेलू बाजार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च से डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे उत्पादन का बड़ा हिस्सा यहीं खप सकता है।

इसके अलावा, ऊर्जा लागत में कमी और यूरोप में ऑपरेशंस में सुधार की संभावना कंपनी के मुनाफे को सहारा दे सकती है। ग्लोबल सप्लाई में संतुलन बनने से भी कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Dalmia Bharat

एचएसबीसी, Axis Securities और Motilal Oswal तीनों ने इस कंपनी पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 2,490 रुपये से 2,570 रुपये के बीच रखा गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 39% से 42% तक तेजी का संकेत देता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि पूर्वी भारत में सप्लाई और डिमांड का संतुलन अब कंपनी के पक्ष में जा रहा है। पहले जिस तेजी से क्षमता बढ़ रही थी, वह अब धीमी हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव कम होगा।

कंपनी की लागत घटाने की स्ट्रैटेजी, हाई ग्रोथ वाले इलाकों में मजबूत मौजूदगी और नए प्लांट्स से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद इसे आगे मजबूत बना सकती है। साथ ही, मौजूदा वैल्यूएशन भी ऐतिहासिक स्तरों के मुकाबले सस्ता माना जा रहा है।

EPL

Nomura और Motilal Oswal दोनों ने इस कंपनी पर ‘Buy’ कॉल दी है। टारगेट प्राइस 270 रुपये से 350 रुपये तक रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 32% से 60% तक बढ़ने की संभावना दिखाता है।

कंपनी ट्यूब पैकेजिंग में ग्लोबल लीडर है और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर की बढ़ती मांग का फायदा उठा सकती है। कई देशों में मौजूदगी इसे स्थिर ग्रोथ का आधार देती है। Indovida के साथ मर्जर के बाद कंपनी मल्टी-फॉर्मेट पैकेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही है, जिससे उभरते बाजारों में तेजी से विस्तार संभव है।

Dixon Technologies

Nomura और Motilal Oswal इस कंपनी को लेकर काफी बुलिश हैं। टारगेट प्राइस 14,678 रुपये से 16,700 रुपये तक दिया गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 51% से 63% तक बढ़ने का संकेत देता है।

कंपनी अब हाई मार्जिन प्रोडक्ट्स जैसे डिस्प्ले और कैमरा कंपोनेंट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे मुनाफे में सुधार आ सकता है। सरकार से मिले नए प्रोजेक्ट अप्रूवल्स और इंसेंटिव स्कीम्स आने वाले सालों में मार्जिन को और मजबूत कर सकते हैं।

इसके अलावा, कंपनी मोबाइल और आईटी हार्डवेयर सेगमेंट में नए ग्लोबल क्लाइंट्स जोड़ने पर काम कर रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार इसे लंबी अवधि में ग्रोथ के नए रास्ते दे सकता है।

CarTrade Tech

Nomura और JM Financial दोनों इस कंपनी पर ‘Buy’ की सलाह दे रहे हैं। टारगेट प्राइस 2,380 रुपये से 3,026 रुपये के बीच रखा गया है। इसका मतलब है कि शेयर में 44% से 78% तक उछाल आ सकता है।

कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ा रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हो रहा है और नए रेवेन्यू मॉडल तैयार हो रहे हैं।

हर महीने 85 मिलियन से ज्यादा यूनिक यूजर्स का ट्रैफिक इसे बड़ा स्केल एडवांटेज देता है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अपने डेटा बेस का बेहतर इस्तेमाल करके यूजर एंगेजमेंट और ट्रांजैक्शन स्पीड दोनों बढ़ा सकती है।

Multibagger Stock: 1 साल में 265% का रिटर्न! रामायण बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।