Ashoka Buildcon Shares: अशोका बिल्डकॉन के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) की मानें तो, अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में यह गिरावट अस्थायी है। ब्रोकरेज फर्म ने मंगलवार 15 नवंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में मौजूदा स्तर से 82 फीसदी से भी अधिक की शानदारी तेजी आने की उम्मीद जताई है।
HDFC सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा, "अशोका बिल्डकॉन के नतीजे सभी मोर्चे पर हमारे अनुमानों से कम रहे हैं। इसका रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट क्रमश: 12.8 अरब रुपये, 1.1 अरब रुपये और 0.7 अरब रुपये रहा है। कंपनी की चेन्नई ORR और 5 BOT एसेट्स सेल्स डील के इस वित्त वर्ष के चौथी तिमागी तक पूरा होने की उम्मीद है। जौरा BOT एसेट डील भी तब तक पूरी हो जाएगी।"
ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा, "अशोका बिल्डकॉन को इस वित्त वर्ष में अभी तक 30 अरब रुपये के ऑर्डर मिले है, जिससे उसकी कुल ऑर्डर बुक 149 अरब रुपये पर पहुंच गई है। यह उसके वित्त वर्ष 2022 के रेवेन्यू का 3.3 गुना है। कंपनी का स्टैंडअलोन ग्रॉस और नेट डेट भी मामूली रूप से बढ़कर सितंबर तिमाही में क्रमश: 8.7 रुपये और 6.5 अरब रुपये पर पहुंच गया है।"
HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "अशोका बिल्डकॉन ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 24 से 25 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना रखी है। साथ ही इसने दूसरी छमाही के दौरान अपने रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद जताई है।" HDFC सिक्योरिटीज ने कहा कि इसे देखते हुए हमने Ashoka Buildcon के स्टॉक पर खरीदनें (BUY) की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 134 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।
Ashoka Buildcon के शेयर आज एनएसई पर 0.41% फीसदी की बढ़त के साथ 73.40 रुपये पर बंद हुए। इस तरह देखें तो HDFC सिक्योरिटीज को इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 82.3 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है।
अशोका बिल्डकॉन के शेयरों की हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें करीब 3.10% फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 27.83 फीसदी लुढ़का है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.06 हजार करोड़ रुपये है और इसके शेयर अभी 2.47 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।