Ashoka Buildcon Shares: अशोका बिल्डकॉन के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते कंपनी के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) की मानें तो, अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में यह गिरावट अस्थायी है। ब्रोकरेज फर्म ने मंगलवार 15 नवंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में मौजूदा स्तर से 82 फीसदी से भी अधिक की शानदारी तेजी आने की उम्मीद जताई है।
