Stocks to BUY: इन 3 शेयरों में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश

Stocks to BUY: तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और जुबिलैंट फूडवर्क्स ऐसे तीन स्टॉक्स हैं, जिनमें ब्रोकरेज को मौजूदा स्तर से 20% से लेकर 53% तक की संभावित तेजी दिख रही है। मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ, बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार ने इन कंपनियों को निवेशकों की रडार पर ला दिया है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: आयशर मोटर्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में करीब 6% तक चढ़ गए

Stocks to BUY: तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और जुबिलैंट फूडवर्क्स ऐसे तीन स्टॉक्स हैं, जिनमें ब्रोकरेज को मौजूदा स्तर से 20% से लेकर 53% तक की संभावित तेजी दिख रही है। मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ, बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार ने इन कंपनियों को निवेशकों की रडार पर ला दिया है। कई ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दोहराते हुए ऊंचे टारगेट प्राइस तय किए हैं।

1. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

आयशर मोटर्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में करीब 6% तक चढ़ गए। यह तेजी कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई। तिमाही नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर पर अपनी ‘Buy’ की रेटिंग दोहराई है और इसके लिए टारगेट प्राइस 8,800 रुपये तय किया है। जेफरीज का 8,800 रुपये का टारगेट मौजूदा कीमत 7,290.50 रुपये के मुकाबले लगभग 20.7% की संभावित बढ़त दिखाता है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21.3% बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर 6,114 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA भी 29.6% की बढ़त के साथ ₹1,556.5 करोड़ पर पहुंच गया।


2. अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)

ब्रोकरेज फर्म सिटी का कहना है कि अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 33 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। कंपनी के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों के बाद सिटी (Citi) ने इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 9,600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

सिटी ने कहा कि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर 6,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 27% बढ़कर ₹970 करोड़ पहुंच गया। Citi का यह भी कहना है कि मौजूदा समय में शेयर की कीमत आकर्षक स्तर पर है, क्योंकि यह अपने ऐतिहासिक औसत से नीचे ट्रेड कर रहा है।

3. जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks)

जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर बुधवार 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ऐलान आई। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कम से कम 4 ब्रोकरेज फर्मों ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें जेफरीज, CLSA, सिटी और एचएसबीसी शामिल हैं। इनमें से तीन ब्रोकरेज ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है, जबकि एक ने ‘होल्ड’ रेटिंग बनाए रखा है।

जेफरीज ने इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए सबसे अधिक 850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 53 प्रतिशत का अपसाइड दिखाता है। वहीं Citi ने शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कंपनी की मजबूत लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ और EBITDA मार्जिन में सुधार को प्रमुख कारण बताया।

यह भी पढ़ें- MSCI Rejig: AB Capital, L&T Finance को ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में मिली जगह, IRCTC बाहर; और क्या बदलाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।