इस साल 50% गिरे इस रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर, लेकिन अब 27% की आ सकती है तेजी, ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजित बीएनपी पारिबा (Geojit BNP Paribas) का मानना है कि दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon Ltd) के शेयरों के दिन जल्द ही बदलने वाले है और इसमें मौजूदा स्तर से करीब 27% की उछाल आ सकती है

अपडेटेड Dec 10, 2022 पर 9:09 PM
दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon Ltd) देश की सबसे बड़ी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है

दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon Ltd) देश की सबसे बड़ी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है। कंपनी सिंचाई, शहरी विकास और खनन क्षेत्रों में भी एक जानी-मानी एंटिटी है। इस साल की शुरुआत से अबतक दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में करीब 48.21 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजित बीएनपी पारिबा (Geojit BNP Paribas) का मानना है कि कंपनी के शेयरों के दिन जल्द ही बदलने वाले है और इसमें मौजूदा स्तर से करीब 27% की उछाल आ सकती है।

ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में DBL की रेवेन्यू ग्रोथ 5% रही, जो अनुमानों से कम है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन 0.99% बढ़कर 11.6% पर पहुंच गया। मैनजेमेंट का अनुमान है कि मार्जिन में आने वाले तिमाहियों में भी सुधार जारी रहेगा।"

जियोजित बीएनपी पारिबा ने कहा, "कंपनी के 95% लेगेसी ऑर्डर मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में लागू हो गए हैं और मैनेजमेंट को पूरे वित्त वर्ष के दौरान मार्जिन 12 से 13% के बीच रहने का अनुमान है।"


यह भी पढ़ें- Himachal CM: सुखविंदर सिंह सुखु होंगे हिमाचल प्रदेश के नए CM, मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम, कांग्रेस अलाकमान ने लिया फैसला

पहली छमाही में 6,817 करोड़ के नए ऑर्डर मिले

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "पहली छमाही में कंपनी को 6,817 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले थे। इससे दूसरी तिमाही में कंपनी के ऑर्डर बुक को 14% तक बढ़ने में मदद मिली और मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी दिखी। DBL ने पहली छमाही में एसेट मॉनेटाइजेशन के जरिए वित्त वर्ष 2023 में अपने नेट डेट को 500 करोड़ रुपये से घटाकर 400 करोड़ पर लाने का लक्ष्य रखा है।"

284 रुपये का दिया टारगेट प्राइस

जियोजित BNP पारिबा ने कहा, "हमने दिलीप बिल्डकॉन के स्टॉक की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'BUY (खरीदें)' कर दी है। हमरे स्टॉक के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके वित्त वर्ष 2024 के अनुमानित EPS के 11 गुना पीई पर आधारित है।

27% की तेजी का अनुमान

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर शुक्रवार को एनएसई 4.52 फीसदी की गिरावट के साथ 224.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस तरह जियोजित BNP पारिबा का टारगेट प्राइस स्टॉक की मौजूदा कीमत से करीब 27% अधिक है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।