Stocks to Buy for Short-term: शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से गिरावट देखी जा रही है। एनालिस्ट्स का कहना है कि बाजार के शिखर पर जाने के बाद ऐसे करेक्शन आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबी-अवधि में भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है और बाजार ऐसे उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रहेगा। स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, प्रवेश गौर ने उन निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स बताए हैं, जो शॉर्ट-टर्म में बाजार से दमदार मुनाफा कमाना चाहते हैं। प्रवेश गौर के मुताबिक, ये तीनों शेयर टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और इनमें आने वाले दिनों में 12 से 16 फीसदी तक की तेजी आ सकती है।
