विदेशी निवेश और ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों के चलते प्रमुख घरेलू शेयर बाजार के इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शनिवार के कारोबार में तेजी के साथ बंद हुए। शनिवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 74,005.94 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी50 में 35.90 अंक (0.16%) की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,502 पर बंद हुआ। इसके अलावा, मिड-कैप शेयरों ने 0.51% और स्मॉल-कैप शेयरों ने 0.82% की बढ़त दर्ज की।
