कोरोना वायरस के कारण जिन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, उनमें ऑटो इंडस्ट्री भी एक है। वर्ष 2020 में लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑटो स्टॉक्स (Auto stocks) में जबरदस्त तेजी आई, लेकिन इस साल फरवरी से ऑटो स्टॉक्स में गिरावट का रुख है, इसकी सबसे बड़ी वजह कोरोना वायरस के सेकेंड वेव के कारण कई राज्यों में लगा लॉकडाउन और ओटोमोबाइल की बिक्री में आई गिरावट है।

ऑटो स्टॉक्स में गिरावट आई है, लेकिन कोरोना के सेकेंड वेव के बावजूद अधिकतर ऑटो स्टॉक्स ने अपना महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल बरकरार रखा है। ब्रोकरेड फर्म ICICI Direct का कहना है कि आने वाले कुछ सप्ताह यानी शॉर्ट टू मीडियम टर्म में ऑटोमोबाइल सेक्टर के स्टॉक्स में अपट्रेंड दिख सकता है। ऐसे में ICICI Direct ने निवेशकों को 2 ऐसे Auto Stocks पर दांव लगाने की सुझाव दिया है जो शॉर्ट टर्म में जबल डिजिट रिटर्न देने की काबिलियत रखते हैं। ये हैं वो स्टॉक्स…

Ashok Leyland

ICICI Direct ने निवेशकों को Ashok Leyland पर दांव लगाने का सुझाव दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने शॉर्ट टू मीडियम टर्म यानी 3 महीने के टाइम फ्रेम में इसमे निवेश करने को कहा है। Ashok Leyland के शेयर का टार्गेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म ने 138 से 140 रुपये दिया और निवेशको को इसकी खरीदारी 118 से 122 रुपये के बीच करने का सुझाव दिया। कंपनी के शेयर आज करीब 1% की तेजी के साथ 126 रुपये पर बंद हुए।

यानी कंपनी के शेयर निवेशकों को 11% रिटर्न दे सकते हैं। टेक्निकल साइड में Ashok Leyland के स्टॉक्स में पिछले 3 महीने में गिरावट का रुख देखा गया है। अभी कंपनी के सेयर कै सपोर्ट लेवल 111 रुपये के स्तर पर है। इसलिए ICICI Direct ने निवेशकों को इसका स्टॉप लॉस भी 111 रुपये तय करने को कहा है। 

Minda Industries

ICICI Direct ने निवेशकों को ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी Minda Industries के शेयर में भी निवेश करने को कहा है। ऑटो स्पेस में कंपनी आउट-परफॉर्मर रही है। कंपनी ने इस साल निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है, हालांकि कंपनी के स्टॉक्स में बीच-बीच में करेक्शन हुआ है। आज शेयर बाजार में इसके स्टॉक्स 2.32% की गिरावट के साथ 563 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज फर्म ने Minda Industries के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस शॉर्ट टर्म के लिए 635 रुपये दिया है। ICICI Direct ने निवेशकों को इसकी खरीदारी 535 से 552 रुपये के बीच करने की सलाह दी है। साथ ही इसका स्टॉप लॉस 495 रुपये रखने का सुझाव दिया है। कंपनी के स्टॉक्स का सपोर्ट लेवल 500 रुपये के स्तर पर है। यानी कंपनी अपने निवेशकों को शॉर्ट टर्म में 14% रिटर्न दे सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।