Get App

Stocks to BUY: अगले हफ्ते इन दो शेयरों में कमाई का शानदार मौका, एक्सपर्ट्स से जानिए टारगेट-स्टॉप लॉस

सुदीप शाह ने कहा कि IRFC ने 25 अक्टूबर को 132.80 रुपये का निचला स्तर छुआ और उसके बाद इसमें पुलबैक देखी गई। इस तेजी के दौरान शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया। इसके अलावा, इसका डेली RSI जुलाई 2024 के बाद पहली बार 60 अंक से ऊपर चला गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 8:06 PM
Stocks to BUY: अगले हफ्ते इन दो शेयरों में कमाई का शानदार मौका, एक्सपर्ट्स से जानिए टारगेट-स्टॉप लॉस
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में दमदार रैली देखने को मिली।

Stocks to BUY: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में दमदार रैली देखने को मिली। इस दौरान BSE सेंसेक्स 1906.33 अंक या 2.38 फीसदी उछला। वहीं, NSE निफ्टी में 546.7 अंक या 2.26 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी ने शुक्रवार, 6 दिसंबर को मामूली कमजोरी दिखाई और यह 30 अंक नीचे बंद हुआ। इसके साथ ही लगातार पांच दिनों तक की बढ़त का सिलसिला टूट गया। हालांकि, बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त दर्ज की गई। अगर आप शेयर बाजार में इस मजबूत रिकवरी का फायदा उठाना चाहते हैं तो यहां एक्सपर्ट्स ने दो स्टॉक्स सुझाए हैं।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च (इक्विटी) के हेड सुदीप शाह के मुताबिक अगले हफ्ते के लिए इन शेयरों में निवेश करके आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

सुदीप शाह ने कहा कि IRFC ने 25 अक्टूबर को 132.80 रुपये का निचला स्तर छुआ और उसके बाद इसमें पुलबैक देखी गई। इस तेजी के दौरान शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया। इसके अलावा, इसका डेली RSI जुलाई 2024 के बाद पहली बार 60 अंक से ऊपर चला गया, और यह एक बढ़ती हए ट्रांजेक्टरी पर है, जो एक तेजी का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें