Stocks to Buy: सुजलॉन, Groww से डिक्सन तक... इन 10 स्टॉक्स में मिल सकता है 52% तक रिटर्न

Stocks to Buy: शेयर बाजार की तेजी के बीच ब्रोकरेज हाउस ने 10 स्टॉक्स पर बाय कॉल दी है। Groww, Suzlon, Dixon समेत इन शेयरों में 13% से 52% तक रिटर्न की उम्मीद जताई गई है। जानिए किन स्टॉक्स पर बुलिश हैं एक्सपर्ट।

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial और Motilal Oswal दोनों ने Suzlon Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी है।

Stocks to Buy: पिछले हफ्ते पश्चिम एशिया तनाव में नरमी के संकेत मिले। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते का अंत जोरदार तेजी के साथ किया। पूरे हफ्ते बुल्स का दबदबा रहा। इससे निफ्टी 50 में 3.2 प्रतिशत और सेंसेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

इस तेजी के बीच Nomura, Jefferies, Nuvama, Motilal Oswal और JM Financial जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस ने कई अहम शेयरों पर अपनी ताजा राय दी। अलग-अलग सेक्टर से ऐसे 10 स्टॉक्स सामने आए हैं, जिनमें आगे भी दमदार रिटर्न की उम्मीद जताई जा रही है।

Groww


Bank of America Securities ने Billionbrains Garage Ventures (Groww) पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और 235 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 13 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि Groww भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल इनवेस्टमेंट मार्केट पर सीधा दांव है। FY26 से FY28 के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 30 प्रतिशत CAGR रहने की उम्मीद है, साथ ही टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉडल के कारण मार्जिन भी बेहतर होंगे।

Hero MotoCorp

Motilal Oswal ने Hero MotoCorp पर ‘Buy’ कॉल दी है और 6,205 रुपये का टारगेट रखा है। यह करीब 18 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 से FY28 के बीच कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 7 प्रतिशत CAGR रह सकती है। इसमें ग्रामीण मांग की वापसी, स्कूटर सेगमेंट और एक्सपोर्ट का बड़ा योगदान रहेगा। इसी के साथ रेवेन्यू और मुनाफे में भी करीब 11 प्रतिशत CAGR की उम्मीद है।

Wipro

Nomura ने आईटी कंपनी Wipro पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 250 रुपये का टारगेट दिया है। इसके हिसाब से करीब 19 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक बायबैक कंपनी के लिए पॉजिटिव है क्योंकि इससे शेयरों की संख्या कम होती है और EPS को सपोर्ट मिलता है। साथ ही कंपनी की डील पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और कुछ क्षेत्रों में ग्रोथ जारी है।

JSW Energy

JM Financial ने JSW Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 614 रुपये का टारगेट रखा है। इसका मतलब शेयरों में करीब 21 प्रतिशत का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी को मर्चेंट मार्केट और नई क्षमता बढ़ाने से फायदा मिलेगा। पीक डिमांड के समय खासकर शाम में टैरिफ मजबूत रहने की उम्मीद है। इससे कंपनी बेहतर कीमत का फायदा उठा सकती है।

Adani Enterprises

Jefferies ने Adani Enterprises पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट घटाकर 2,600 रुपये किया है। यह करीब 22 प्रतिशत की संभावित तेजी तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि एयरपोर्ट, नई ऊर्जा, रोड और कॉपर बिजनेस में विस्तार से FY27 के बाद कमाई में तेजी आ सकती है। हालांकि, निकट अवधि में एयरपोर्ट ट्रैफिक और कॉपर बिजनेस की धीमी रफ्तार के कारण अनुमान घटाए गए हैं।

Hyundai Motor India

HSBC ने Hyundai Motor India पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 2,200 रुपये का टारगेट रखा है। इसमें करीब 22.5 प्रतिशत की संभावित उछाल का अनुमान है। हाल की कमजोरी की वजह कमजोर प्रोडक्ट लॉन्च साइकिल, मार्केट शेयर पर दबाव और मिडल ईस्ट जैसे एक्सपोर्ट मार्केट पर ज्यादा निर्भरता रही है। हालांकि, मई 2026 से 1 प्रतिशत प्राइस हाइक और आने वाले नए मॉडल व हाइब्रिड गाड़ियां ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती हैं।

Dixon Technologies

Motilal Oswal ने Dixon Technologies पर ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है और 14,700 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 30 प्रतिशत तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज के अनुसार अभी मेमोरी कॉस्ट बढ़ने और स्मार्टफोन डिमांड कमजोर होने से दबाव है, लेकिन आगे बैकवर्ड इंटीग्रेशन, स्केल और नए अप्रूवल्स से रिकवरी आएगी।

Suzlon Energy

JM Financial और Motilal Oswal दोनों ने Suzlon Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। JM Financial ने 64 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 30.6 प्रतिशत रिटर्न दिखाता है। ब्रोकरेज कंपनी को मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू बिजली सप्लाई की कमी का लाभार्थी मानता है। इसके मुताबिक, विंड एनर्जी शाम के समय सोलर की कमी को पूरा करती है, जिससे करीब 8GW के पीक डिमांड गैप को भरने में मदद मिलती है। वहीं Motilal Oswal ने 66 रुपये का टारगेट देते हुए करीब 31 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई है।

Prestige Estates

Nuvama ने Prestige Estates Projects पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,830 रुपये का टारगेट दिया है। इस हिसाब से करीब 40 प्रतिशत तेजी आने का अनुमान है। कंपनी ने Q4FY26 में करीब 7,700 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की। यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे साल में प्री-सेल्स 30,020 करोड़ रुपये रही, जो 76 प्रतिशत की बढ़त है और कंपनी का अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन है।

Nuvoco Vistas Corporation

Nomura ने Nuvoco Vistas Corporation पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 470 रुपये का टारगेट रखा है। यह करीब 53 प्रतिशत संभावित अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा, जहां EBITDA 590 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से ऊपर था। यह बेहतर प्रदर्शन आगे स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर बन सकता है।

Nifty Outlook: 24700 तक जाएगा निफ्टी? 20 अप्रैल के लिए एक्सपर्ट से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।