Get App

Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 65% तक रिटर्न, ब्रोकरेज बुलिश; क्या आप लगाएंगे दांव?

Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेज गिरावट के दौर में ब्रोकरेज फर्मों ने 10 दमदार स्टॉक्स चुने हैं। इनमें 16% से लेकर 65% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। ये स्टॉक्स एजुकेशन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़े हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 6:21 PM
Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 65% तक रिटर्न, ब्रोकरेज बुलिश; क्या आप लगाएंगे दांव?
Ventura Securities ने Shakti Pumps पर Buy की राय देते हुए 972 रुपये का टारगेट रखा है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में भारी गिरावट वाले दौर में कई कंपनियों में निवेश के मौके भी बन रहे हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने 10 ऐसे दमदार स्टॉक्स बताए हैं, जिनमें 65% तक का रिटर्न मिल सकता है। ये कंपनियां एजुकेशन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो कंपोनेंट्स और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स में फैली हैं। इससे निवेशकों को अलग-अलग ग्रोथ थीम्स पर दांव लगाने का मौका मिलता है।

1. PhysicsWallah

Axis Capital ने PhysicsWallah पर कवरेज शुरू करते हुए इसे Buy रेटिंग दी है। इसने 138 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जिसमें करीब 16% की संभावित तेजी दिखती है।

ब्रोकरेज का मानना है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग और सरकारी परीक्षाओं में सीमित सीटों के कारण टेस्ट-प्रेपरेशन की डिमांड लंबी अवधि तक बनी रहेगी। PhysicsWallah का बड़ा ऑनलाइन स्टूडेंट बेस कंपनी के लिए कम कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट और मजबूत ऑर्गेनिक ग्रोथ का आधार बनता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें