Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आए ये 9 शेयर, खरीदने से पहले जान लें टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 21 अक्टूबर को कम से कम 9 शेयर है। इसमें HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और पॉलीकैब इंडिया सहित कई नाम शामिल है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट्स के चलते आज इन कंपनियों के शेयर कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं
Brokerage Radar: टेक महिंद्रा (Tech Manhindra) के शेयर को लेकर ब्रोकरेज की मिलीजुली राय है
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 21 अक्टूबर को कम से कम 9 शेयर है। इसमें HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और पॉलीकैब इंडिया सहित कई नाम शामिल है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट्स के चलते आज इन कंपनियों के शेयर कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 2,156 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट्स उम्मीद के अनुरूप रहे और शुद्ध मुनाफे में मामूली बढ़त देखने को मिली। कोर PpOP RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) 2.7% पर, यह लगातार दूसरे तिमाही में सुधार का संकेत है। प्रोविजनिंग अनुमानों से 10% कम रहे, जिससे शुद्ध मुनाफा स्ट्रीट अनुमानों से 10% से अधिक रहा। HDFC लिमिटेड के साथ मर्जर के बाद यह पहला तिमाही थी, जिसमें RoA में 1.9% की बढ़ोतरी हुई।
2. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 2,286 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एनालिस्ट्स ने कहा कि कोटक महिंद्रा की दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों से 5% कम रहे, जिसमें फीस इनकम और लोन ग्रोथ में कमी देखी गई। बैंक का एसेट क्वालिटी भी चुनौतीपूर्ण रही, खासकर असुरक्षित लोन (unsecured lending) में। RBI के प्रतिबंध और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बैंक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, कोर ऑपरेटिंग मुनाफा और लोन ग्रोथ अभी भी मजबूत था।
3. टेक महिंद्रा (Tech Manhindra)
इसे लेकर ब्रोकरेज की मिलीजुली राय है। नोमुरा ने इस शेयर को 1,900 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। वहीं जेफरीज ने इसे अंडरपरफॉर्म की रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,440 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। नोमुरा के मुताबिक, टेक महिंद्रा की Q2 के नतीजे कई मानकों पर बेहतर रहे। कम्युनिकेशन और एंटरप्राइज वर्टिकल्स में बेहतर ग्रोथ देखी गई, और EBIT मार्जिन 9.6% रहा, जो उम्मीद से ऊपर था। वहीं जेफरीज ने कहा कि टेक महिंद्रा की अर्निंग्स अनुमान से कम रही, और ऑर्डर बुकिंग में भी गिरावट देखी गई। जेफरीज ने FY26 तक 15% मार्जिन की उम्मीद को "आशावादी" बताया।
4. जी एंटरप्राइजेज (Zee Enterprises)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Zee की दूसरी तिमाही की आय अनुमानों से कम रही, लेकिन EBITDA और मार्जिन्स में सुधार हुआ। कंपनी का PAT भी अनुमान से बेहतर था।
5. पॉलीकैब इंडिया (Polycab India)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को 8,600 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदाने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि पॉलीकैब के वायर और केबल सेगमेंट में कॉम्पिटीशन बढ़ने के कारण मार्जिन पर असर पड़ा है। हालांकि, दूसरी छमारी में मांग बढ़ने की उम्मीद है, और कंपनी का EPC सेगमेंट और एक्सपोर्ट्स में बढ़ोतरी होने से मार्जिन में सुधार होने की संभावना है।
6. आरबीएल बैंक (RBL Bank)
जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट्स ने इस शेयर 225 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ न्यूट्रल रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि RBL बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, खासकर असुरक्षित लोन में बढ़ी हुई प्रोविजनिंग के कारण। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड और MFI बुक में उच्च तनाव बताया है। हालांकि, बैंक के सुरक्षित रिटेल और होलसेल लोन में सकारात्मक सुधार देखा गया, लेकिन RoA में गिरावट देखी गई।
7. इंडियामार्ट (IndiaMART)
जेफरीज ने इस शेयर की रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है और इसे 2,540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के Q2 के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक रहे, लेकिन सब्सक्राइबर ग्रोथ में कमी और कलेक्शन ग्रोथ के धीमे होने से चिंता जताई गई है। जेफरीज ने बताया कि सब्सक्राइबर ग्रोथ की कमी के कारण कंपनी के कलेक्शन में केवल 5% की सालाना बढ़ोतरी हुई है, जो Q2 के लिए एक नकारात्मक संकेत है। इसके चलते Jefferies ने अपने अनुमान को 4-12% तक घटा दिया है।
8. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products)
मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को 1,273 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Tata Consumer Products की ऑर्गेनिक बिजनेस ग्रोथ कमजोर रही, जिसमें चाय के सेगमेंट में 5% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कंपनी के ग्रोथ बिजनेस सेगमेंट में 15% की ग्रोथ हुई है। Morgan Stanley ने यह भी बताया कि कंपनी के रूरल मार्केट में धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है, जबकि शहरी मांग में नरमी देखी जा रही है। कंपनी का ध्यान अब मार्जिन के बजाय मार्केट शेयर पर अधिक केंद्रित है।
मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर पर अपनी 'अंडरवेट' रेटिंग बनाए रखी है और इसे 3,245 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के एडजस्टेड EBITDA अनुमानों से 1% से बेहतर रहा, लेकिन PAT (शुद्ध लाभ) अनुमानों से कम रहा। इस गिरावट का कारण स्वैच्छिक SGF योगदान और नियामकीय मामलों के प्रति प्रावधान को बताया गया है।