Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 67% तक रिटर्न, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस 10 चुनिंदा शेयरों पर बुलिश हैं। इन कंपनियों में ऊर्जा, टेलीकॉम, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट सेक्टर के नाम शामिल हैं। इनमें 67% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 3:03 PM
मैक्वेरी ने सरकारी कंपनी Power Grid पर 'बाय' रेटिंग देते हुए 400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में हाल की उठापटक के बीच कई बड़ी ब्रोकरेज फर्में चुनिंदा शेयरों को लेकर काफी बुलिश नजर आ रही हैं। जेफरीज, नोमुरा, मैक्वेरी, एचएसबीसी, मोतीलाल ओसवाल और अन्य ब्रोकरेज हाउस ने अलग-अलग सेक्टर के 10 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कुछ शेयरों में अगले 12 महीनों में 67% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

Adani Green Energy

जेफरीज ने Adani Green Energy पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,730 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज को यहां से करीब 16% की बढ़त की उम्मीद है।


कंपनी का कहना है कि वह 2030 तक अपनी बिजली उत्पादन क्षमता 19.3 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट करना चाहती है। इसमें 5 गीगावाट की पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

Bharti Airtel

नोमुरा ने Bharti Airtel पर 'बाय' रेटिंग देते हुए 2,220 रुपये का टारगेट दिया है। इसके आधार पर शेयर में करीब 25% की तेजी आ सकती है।

कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि AGR मामले से जुड़ी देनदारियों के लिए वह मूल राशि और ब्याज मिलाकर करीब 11,760 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुकी है।

Gabriel India

मोतीलाल ओसवाल ने Gabriel India पर 'बाय' रेटिंग देते हुए 1,266 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज को यहां से करीब 29% का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

सस्पेंशन सिस्टम बनाने वाली यह कंपनी अब अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रही है। कंपनी कई नए मोबिलिटी से जुड़े क्षेत्रों में कदम रख रही है, जिससे आगे ग्रोथ की संभावना दिख रही है।

JSW Energy

जेफरीज ने JSW Energy पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 745 रुपये कर दिया है। इससे शेयर में करीब 30% की तेजी देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि हाल में हुए 4,000 करोड़ रुपये के QIP के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है। कर्ज का दबाव भी कम हुआ है।

Aegis Logistics

जेएम फाइनेंशियल ने Aegis Logistics पर 'बाय' रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 1,200 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर में करीब 34% की उछाल आ सकती है।

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। चौथी तिमाही में इस कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 72% रही, जबकि मुनाफा भी सामान्य स्तर से काफी बेहतर रहा।

JSW Infrastructure

मोतीलाल ओसवाल ने JSW Infrastructure पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 360 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को यहां से करीब 34% का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज का मानना है कि देश में बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर बढ़ता फोकस इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए अच्छे मौके पैदा कर रहा है।

Mahanagar Gas

नोमुरा ने Mahanagar Gas पर 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर में करीब 35% की तेजी आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से इस सेक्टर की कमाई पर दबाव कम हुआ है। साथ ही उद्योगों के लिए नेचुरल गैस अभी भी आकर्षक ईंधन बनी हुई है।

Power Grid Corporation

मैक्वेरी ने Power Grid Corporation पर 'बाय' रेटिंग देते हुए 400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज को लगता है कि शेयर में करीब 40% तक की बढ़त दिख सकती है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, भारत का बिजली क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। सरकार के सुधार, बढ़ते निवेश और बिजली की बढ़ती मांग से ट्रांसमिशन कंपनियों को फायदा मिल सकता है।

Aurionpro Solutions

चॉइस इक्विटी ने Aurionpro Solutions पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। शुक्रवार के बंद भाव 777.25 रुपये के मुकाबले ब्रोकरेज को शेयर में करीब 61% तक की तेजी की उम्मीद है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अब सिर्फ आईटी सेवाएं देने वाली कंपनी नहीं रहना चाहती। वह धीरे-धीरे अपने ऐसे प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है, जिनसे ज्यादा कमाई और बेहतर मार्जिन मिल सके।

Godrej Properties

एचएसबीसी ने Godrej Properties पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,900 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को इस शेयर में 67.6% तक की तेजी की उम्मीद है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का कारोबार कई शहरों और प्रोजेक्ट्स में फैला हुआ है, जिससे जोखिम कम होता है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 342 अरब रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की, जो किसी भी सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा रहा।

NSE IPO: नए सप्ताह में मिलेगी गुड न्यूज! 15 या 16 जून को जमा हो सकता है ड्राफ्ट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।