Stock to Invest : कमजोर बाजार में खोज रहें हैं निवेश के मौके तो आशीष चतुरमोहता के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

Stock to Invest : जेएम फाइनेंशियल्स के आशीष चतुरमोहता ने कहा कि अभी तक अर्निंग सीजन अच्छा रहा है। कई मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में 30-35 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। ये कंपनियां आगे भी अच्छा करेंगी

अपडेटेड May 08, 2026 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
Stock to Invest : आशीष चतुरमोहता की राय है कि कैपिटल मार्केट सेगमेंट में बीएसई, एमसीएक्स और एंजेल वन काफी अच्छे लग रहे हैं। एंजेल वन में आगे रिरेटिंग देखने को मिल सकती है

Stock to Invest : नतीजों का मौसम चल रहा है। बाजार इस समय अच्छे नतीजों पर अच्छा रिएक्शन कर रहा है। बाजार में अच्छे शेयरों में खरीदारी आ रही है। बाजार अच्छे नतीजों पर भरोसा दिखा है। ऐसे में टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बाजार और अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि अभी तक अर्निंग सीजन अच्छा रहा है। कई मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में 30-35 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। ये कंपनियां आगे भी अच्छा करेंगी।

मार्केट का अंडरकरेंट काफी मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि कैपिटल गुड्स में सीजी पावर जैसी कंपनी काफी अच्छी लग रही है। इसके अलावा Thermax और हिताची एनर्जी भी अच्छी लग रही हैं। इन सभी के नतीजे काफी अच्छे हैं। इनमें एक मजबूत रेवेन्यू और ऑर्डरबुक विजिबिलिटी देखने को मिल रही है। कच्चे माल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को बावजूद पॉलीकैब के मार्जिन पर कोई दबाव देखने को नहीं मिला है। कंपनी जनवरी-फरवरी में कच्चेमाल की कीमतों हुई बढ़त को भी पासऑन करने में कामयाब रही। इसके साथ ही कंपनी के मार्केट शेयर में भी बढ़त देखने को मिली। आरआर काबेल का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही रहा। ये कंपनियां अपने सेक्टर की लीडर हैं।


आशीष चतुरमोहता की राय है कि कैपिटल मार्केट में भी एंजेल वन और बीएसई के नतीजे बहुत अच्छे रहे। खराब माहौल में भी एंजेल वन ने मर्जिन में बढ़त हासिल की। इसका एवरेज टर्नओवर भी काफी अच्छा है। एक सुस्त बाजार में भी इन कंपनियों ने अपना मार्केट शेयर बनाए रखा और इनके वॉल्यूम में भी कोई कमी देखने को नहीं मिली। ये इस बात का साफ संकेत है कि मार्केट का अंडरकरेंट काफी मजबूत है।

Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर शानदार नजर आ रहे ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

ऑटो में एसयूवी और ट्रैक्टर सेक्टर से अच्छे संकेत

जिस तरह से जीएसटी कट हुआ, इनकम टैक्स में सुधार हुआ और ग्रामीण इकोनॉमी में तेजी आई है उसके मद्देनजर ऑटो कंपनियों के नतीजे भी अच्छे रहे हैं। ऑटो में एसयूवी और ट्रैक्टर सेक्टर की ग्रोथ बहुत उत्साहजनक रही है। बाजार में इस समय एक वेल डाइवर्सिफाइड ग्रोथ देखने को मिल रही है। लेकिन यह भी साफ है कि इस समय हमें छोटे-मझोले शेयरों में निवेशकों की ज्यादा रुचि देखने को मिल रही है। लॉर्जकैप अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें जल्दी रिकवरी आने के कोई संकेत भी नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं। मिड और स्मॉलकैप का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

फार्मा में सीडीएमओ स्पेस काफी दमदार

निवेश के नजरिए से अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि वह फार्मा में सीडीएमओ स्पेस को काफी ज्यादा ट्रैक कर रहे हैं। इसमें नवीन फ्लोरीन, लॉरेस लैब्स और SAI लाइफ साइंसेज काफी अच्छे लग रहे हैं। इन कंपनियों के लिए सीडीएमओ स्पेस एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बना हुआ है। हमें निवेश के नजरिए से इन पर नजर रखनी चाहिए।

कैपिटल मार्केट शेयर भी करेंगे अच्छा

कैपिटल मार्केट सेगमेंट में बीएसई, एमसीएक्स और एंजेल वन काफी अच्छे लग रहे हैं। एंजेल वन में आगे रिरेटिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस समय एआई, डेटा सेंटर और एनर्जी थीम सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसको ध्यान में रखते हुए थर्मेक्स, सीजी पावर और सीमेंस एनर्जी जैसे कैपिटल गुड्स स्टॉक काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

व्हाइट गुड्स और एफएमसीजी शेयरों से रहें दूर

व्हाइट गुड्स शेयरों में बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इतने तगड़े हीटवेव के बाद भी व्हाइट गुड्स शेयरों में तेजी नहीं आई है। ऐसे में वोल्टॉस जैसे शेयरों और एफएमसीजी शेयरों से अभी दूर रहने की सलाह होगी। व्हाइट गुड्स में ईएमएस थीम के जरिए प्ले किया जा सकता है। इस नजरिए अंबर एंटरप्राइजेज और सिरमा (SYRMA SGS Tech) के शेयर काफी अच्छे लग रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।