Top Technical Picks : बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में लगातार कमजोरी के चलते सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा गिर गया है और निफ्टी 24,250 के नीचे फिसल गया है। एचडीएफसी बैंक,आईसीआईसीआई बैंक,एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस बेंचमार्क इंडेक्स को नीचे खींचने वाले मुख्य शेयरों में शामिल है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही। हालांकि, ब्रॉडर मार्केट थोड़ा बेहतर दिख रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अभी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल को टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक इंडेक्स/निफ्टी रेशियो चार्ट
फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक इंडेक्स रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक इंडेक्स के शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। डेली रेश्यो चार्ट पर 4 महीने के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। इस इंडेक्स में बैंकों को छोड़कर बाकी फाइनेंशियल सर्विसेस शेयर रखे गए हैं। फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।
MFSL फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स बैंक इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर में अच्छा रिवर्सल नजर आ रहा है। यह शेयर कल 200 DMA के बाद 100 DMA के ऊपर निकला। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
ICICI प्रू लाइफ: हायर हाईज,हायर लोज
बीमा शेयरों में मोमेंटम लौट रहा है। ICICI प्रू लाइफ में चार दिनों से हायर हाईज,हायर लोज बन रहे हैं। 20 DEMA पार हो गया है और यह 50 DMA पार करने के कगार पर है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। PCR भी एक तिमाही की ऊंचाई पर है। पिछले तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है।
संवर्धना मदरसन: तेजी का मोमेंटम
संवर्धना मदरसन में तेजी का मोमेंटम कायम है। 10 WEMA, 20 WEMA के छोटे पुलबैक से खरीदारी लौटी है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। डिलिवरी वॉल्यूम एक तिमाही की ऊंचाई पर है। दो दिनों के लॉन्ग के बाद शॉर्ट कवरिंग हुई है।
कोचीन शिपयार्ड:शानदार ब्रेकआउट
कोचीन शिपयार्ड में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 7 हफ्ते से हायर हाईज,हायर लोज बने हैं। 11 महीने के चैनल का शानदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। शेयर के भाव 19 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।
KPIT TECH: चार्ट पर कमजोर
शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। नतीजों के अगले दिन भी फॉलोथ्रू बिकवाली देखने को मिली। शेयर में 10 DEMA और 20 DEMA का सपोर्ट तोड़ा है। शेयर में डिलिवरी बिकवाली के संकेत मिले हैं। दो दिनों से वायदा में जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।
BLUE STAR: चार्ट पर ब्रेकडाउन
शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। तीन हफ्ते से शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर ने 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA तोड़ा है। शेयर में दोगुने से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। वायदा में जोरदार शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।