Stocks to Sell: ब्रोकरेज के मुताबिक इंडियन होटल्स (Indian Hotels), अप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया (Aptus Value Housing Finance India) और क्लीन साइंस एंड टेक (Clean Science and Technology) मौजूदा लेवल से करीब 30 फीसदी फिसल सकते हैं। इसमें से दो शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। कंपनियों के दिसंबर 2023 तिमाही के नतीजे सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर ब्रोकरेज फर्म इन कंपनियों के शेयरों की रेटिंग कर रहे हैं कि किस कंपनी में निवेश करना चाहिए और किसे बेचना बेहतर होगा। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने इन नतीजों के आधार पर तीन ऐसे शेयरों को फटाफट बेचने की सलाह दी है जो मौजूदा लेवल से करीब 30 फीसदी टूट सकते हैं।
