Stocks to Watch: शुक्रवार, 13 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: शुक्रवार 13 फरवरी को तिमाही नतीजों, डिविडेंड और मैनेजमेंट अपडेट्स के चलते 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। IRCTC, Coal India, Muthoot Finance समेत कई कंपनियों के आंकड़ों के बाद शेयर प्राइस में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कंपनी ने Engineers India का मुनाफा तीन गुना बढ़ा है।

Stocks to Watch: शुक्रवार, 13 फरवरी को बाजार में चुनिंदा शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। तिमाही नतीजों, डिविडेंड घोषणाओं और मैनेजमेंट बदलाव जैसी खबरों के चलते ये 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कई कंपनियों ने मुनाफे में जोरदार बढ़त दिखाई है, तो कुछ के मार्जिन पर दबाव दिखा है। ऐसे में आज इन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

IRCTC

सरकारी रेलवे कंपनी IRCTC ने तीसरी तिमाही में 394.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल के 341 करोड़ रुपये से 15.6 प्रतिशत अधिक है। रेवेन्यू 18.4 प्रतिशत बढ़कर 1,449.4 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 12 प्रतिशत बढ़कर 465.8 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA मार्जिन 34 प्रतिशत से घटकर 32.1 प्रतिशत रह गया।


Indian Hotels Company Ltd

टाटा ग्रुप की कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। शुद्ध मुनाफा 50.2 प्रतिशत बढ़कर 954.2 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2,842 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 11.9 प्रतिशत बढ़कर 1,076 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 37.9 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा।

Biocon Ltd

बायोफार्मा कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन किया। शुद्ध मुनाफा 143.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 25.1 करोड़ रुपये से काफी अधिक है, हालांकि यह अनुमान 167.5 करोड़ रुपये से कम रहा। कंपनी ने तिमाही में 293.4 करोड़ रुपये का एकमुश्त नुकसान दर्ज किया।

Schneider Electric

एनर्जी मैनेजमेंट और ऑटोमेशन क्षेत्र की कंपनी Schneider Electric Infrastructure Ltd ने दिसंबर तिमाही में 97 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की समान अवधि के 110.5 करोड़ रुपये से 12.2 प्रतिशत कम है। हालांकि रेवेन्यू 20 प्रतिशत बढ़कर 1,029 करोड़ रुपये हो गया। मार्जिन 16.4 प्रतिशत से बढ़कर 16.8 प्रतिशत हो गया।

Puravankara Ltd

रियल एस्टेट कंपनी ने Q3 में 58.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 92.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। रेवेन्यू बढ़कर 1,069 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 318 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने आशीष रवि पुरावनकर को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

Coal India Ltd

सरकारी कोयला कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए। नेट प्रॉफिट 7,166 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से बेहतर है। रेवेन्यू 34,924 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार अनुमान से ऊपर है। हालांकि EBITDA 9,331 करोड़ रुपये रहा, जो 9,997 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। मार्जिन 26.7 प्रतिशत रहा।

Engineers India Ltd

सरकारी कंपनी ने Engineers India तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। शुद्ध मुनाफा 347.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 109 करोड़ रुपये से तीन गुना से ज्यादा है। रेवेन्यू 58.3 प्रतिशत बढ़कर 1,210.2 करोड़ रुपये रहा।

Muthoot Finance Ltd

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,363 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,656 करोड़ रुपये हो गया, यानी 94.9 प्रतिशत की तेज बढ़त। नेट इंटरेस्ट इनकम 64 प्रतिशत बढ़कर 2,721 करोड़ रुपये से 4,467 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। ब्याज आय में सालाना 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक कंसोलिडेटेड लोन AUM और गोल्ड लोन AUM रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

Indraprastha Gas Ltd

सरकारी गैस कंपनी IGL का मुनाफा तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत घटकर 358 करोड़ रुपये रहा। हालांकि आय में 1.1 प्रतिशत की बढ़त रही। EBITDA 6.7 प्रतिशत बढ़ा और मार्जिन 11 प्रतिशत से सुधरकर 11.6 प्रतिशत पर पहुंच गया। कंपनी ने 3.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

GAIL (India) Ltd

सरकारी गैस कंपनी GAIL ने वरिष्ठ अधिकारी दीपक गुप्ता को नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगी।

Mishra Dhatu Nigam Ltd

सरकारी माइनिंग कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.2 प्रतिशत बढ़कर 25.5 करोड़ रुपये से 27.6 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व 15.8 प्रतिशत बढ़कर 238 करोड़ रुपये से 275.6 करोड़ रुपये पर पहुंचा। EBITDA 4 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन मार्जिन 22 प्रतिशत से घटकर 19.7 प्रतिशत रह गया, जिससे दबाव दिखा।

Honasa Consumer Ltd

Mamaearth की पैरेंट कंपनी का शुद्ध मुनाफा 93.1 प्रतिशत बढ़कर 26 करोड़ रुपये से 50.2 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 16.2 प्रतिशत बढ़कर 517.5 करोड़ रुपये से 601.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.4 करोड़ रुपये पहुंचा। मार्जिन 5 प्रतिशत से सुधरकर 10.9 प्रतिशत पर पहुंच गया।

Deepak Nitrite Ltd

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.8 प्रतिशत बढ़कर 98 करोड़ रुपये से 99.8 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व 3.8 प्रतिशत बढ़कर 1,903 करोड़ रुपये से 1,975 करोड़ रुपये पर पहुंचा। EBITDA 168.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 211.5 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 8.8 प्रतिशत से सुधरकर 10.7 प्रतिशत पर पहुंच गया।

AU Small Finance Bank Ltd

AU SFB ने संजय अग्रवाल को दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 19 अप्रैल से प्रभावी होगी।

Petronet LNG Ltd

पेट्रोनेट LNG का मुनाफा 5.2 प्रतिशत बढ़कर 848.3 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 1.4 प्रतिशत बढ़कर 11,163 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1,199 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गया।

Nifty Outlook: चार दिन की तेजी पर ब्रेक! अब 13 फरवरी को कैसी रहेगी चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।