Stocks to Watch: 19 मार्च को इन 8 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: 19 मार्च को बाजार में 8 कंपनियों के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इनसे जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं, जिससे शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 9:00 PM
Story continues below Advertisement
GR Infraprojects बिहार में 2,440.87 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए लोअर बिडर बनी है।

Stocks to Watch: 19 मार्च के कारोबार में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। कंपनियों से जुड़ी नई डील, बड़े ऑर्डर, निवेश और विस्तार की घोषणाओं ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। इन खबरों का असर शेयर प्राइस और स्टॉक्स की चाल पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में ट्रेडिंग के दौरान इन 8 स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।

Nazara Technologies

गेमिंग कंपनी नजारा ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी Nazara Technologies UK Limited ने Bluetile Games S.L. और BestPlay Systems S.L. में 50 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदने के लिए अंतिम समझौते किए हैं। इस सौदे की कुल कीमत 100.3 मिलियन डॉलर रखी गई है।


GR Infraprojects

GR Infraprojects बिहार में 2,440.87 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए लोअर बिडर बनी है। इस प्रोजेक्ट के तहत मोकामा से मुंगेर तक नेशनल हाईवे-33 का चार लेन ग्रीनफील्ड सेक्शन बनाया जाएगा।

UltraTech Cement Limited

दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने Sunsure Solarpark Seven Private Limited में 26.18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट हैं। यह निवेश 19.2 करोड़ रुपये तक का होगा। इसका मकसद ग्रीन एनर्जी की जरूरत पूरी करना, लागत को बेहतर बनाना और कैप्टिव पावर से जुड़े नियमों का पालन करना है।

Ahluwalia Contracts 

इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को Airports Authority of India (AAI) से 393.04 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजक्ट राजस्थान में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट से जुड़ा है।

Delhivery

लॉजिस्टिक्स कंपनी ने अपने ‘Delhivery International’ प्लेटफॉर्म के तहत Economy Air Parcel Service का विस्तार किया है। अब इसका ऑपरेशन ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक शुरू हो गया है।

United Breweries Limited

United Breweries को उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड ब्रुअरी के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। यह प्लांट उन्नाव के Industrial Manufacturing & Logistics Cluster में बनाया जाएगा। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 13 लाख हेक्टोलिटर होगी।

Belrise Industries

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Belrise Industries ने ब्रिटेन की इंजीनियरिंग कंपनी Chester Hall Precision Engineering Holdings को खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा उसकी सहायक कंपनी Belrise UK Holdings के जरिए होगा। इसके तहत कंपनी Chester Hall की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

NATCO Pharma Ltd

फार्मा कंपनी के बोर्ड की बैठक 24 मार्च को होगी। इसमें कंपनी के एग्रोकेमिकल्स कारोबार को उसकी सहायक कंपनी Natco Crop Health Sciences Ltd में अलग करने (डिमर्जर) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

गुरुवार को गिरेगा बाजार? 1% से ज्यादा फिसला GIFT Nifty, ईरान पर ताजा हमला है वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।