Stocks to Watch: गुरुवार 20 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: गुरुवार 20 फरवरी को RailTel, RVNL, Waaree Energies समेत 10 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। ऑर्डर, Q3 रिजल्ट, डिविडेंड और निवेश अपडेट के कारण इन शेयरों में ट्रेडिंग मूव देखने को मिल सकता है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:09 PM
Story continues below Advertisement
CIE Automotive का तीसरी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये हो गया है।

Stocks to Watch: गुरुवार 20 फरवरी को बाजार में कई अहम स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ ने तिमाही नतीजे और डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंकिंग, रेलवे, इंडस्ट्रियल और एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में हलचल देखने को मिल सकती है। ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए ये शेयर शॉर्ट टर्म मूव का मौका दे सकते हैं।

RailTel Corporation

सरकारी रेल कंपनी RailTel Corporation of India Limited को रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए करीब 35.6 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ऑर्डर मिलने की तारीख से 24 महीनों के भीतर काम पूरा करना है।


CIE Automotive

CIE Automotive का तीसरी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 13 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। EBITDA करीब 12 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि मार्जिन 14.2 प्रतिशत से थोड़ा घटकर 14 प्रतिशत पर आ गया।

Karur Vysya Bank

Karur Vysya Bank ने अपने एक साल के MCLR को 9.20 प्रतिशत से घटाकर 9.10 प्रतिशत कर दिया है। नई ब्याज दरें 22 फरवरी 2026 से लागू होंगी।

ABB India

BSE 200 में शामिल इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी ABB India का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 18 प्रतिशत घटा है। वहीं आय में करीब 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। EBITDA 17 प्रतिशत गिरा और मार्जिन में तेज कमी आई। कंपनी ने 29.59 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है।

Texmaco Rail और RVNL

Texmaco Rail & Engineering Ltd और सरकारी रेल कंपनी Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) ने 19 फरवरी को जॉइंट वेंचर शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारत की रेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने और वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

GHV Infra

GHV Infra Projects Limited को Enmas EPC Power Projects Limited से करीब 123 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी साइट पर सोलर पैनल, इन्वर्टर, मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, केबल और अर्थिंग इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी।

Waaree Energies

Waaree Energies ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह आंध्र प्रदेश सरकार समेत अन्य राज्यों के साथ 8,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली प्रस्तावित ग्रीनफील्ड बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर बातचीत कर रही है। यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि आंध्र प्रदेश ने 8,175 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कंपनी की बैटरी गीगाफैक्ट्री हासिल कर ली है।

Pace Digitek Ltd

Pace Digitek Ltd को सरकारी नवरत्न RailTel Corporation से करीब 89.07 करोड़ रुपये (GST सहित) का सप्लाई ऑर्डर मिला है, जिसे 8 महीने में पूरा किया जाएगा। यह ऑर्डर LHB कोच में IP आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए है।

ADF Foods Limited

ADF Foods Limited ने Fourth Partner Energy Limited के साथ 25 वर्षों का पावर परचेज एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत कंपनी गुजरात के नडियाद स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 2 मेगावाट हाइब्रिड रिन्यूएबल पावर खरीदेगी।

Dhunseri Ventures

Dhunseri Ventures की बोर्ड बैठक 20 फरवरी को होने वाली है। इस बैठक में बोर्ड डिविडेंड प्रस्ताव पर विचार करेगा।

ABB India Q4 Results: रेवेन्यू बढ़ा, मुनाफे पर दबाव; शेयरधारकों को मिलेगा ₹29 का डिविडेंड

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।