Stocks to Watch: 29 जून को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: सोमवार, 29 जून के कारोबार में कई बड़े शेयर फोकस में रहेंगे। HDFC Bank, IRFC, Adani Ports समेत कई कंपनियों के अहम ऐलान आए हैं। इन खबरों के चलते इन शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 5:52 PM
Transrail Lighting को विदेशों से 459 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं।

Stocks to Watch: सोमवार, 29 जून के कारोबार में कई शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। कुछ कंपनियों ने बड़े अधिग्रहण किए हैं, कुछ को नए ऑर्डर मिले हैं। ऐसे में इन 16 शेयरों में कारोबार के दौरान अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

Persistent Systems

आईटी कंपनी Persistent Systems जर्मनी की Nagarro SE को खरीदेगी। यह डील 81 यूरो प्रति शेयर के भाव पर होगी। इसके बाद नई कंपनी का नाम Persistent-Nagarro Group होगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह 2.9 अरब डॉलर की AI बेस्ड डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी बनेगी।


HDFC Bank

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने कहा कि पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे में लगाए गए आरोपों की जांच दो स्वतंत्र कानूनी फर्मों से कराई गई। जांच में आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक नए CEO की तलाश शुरू करेगा। मौजूदा CEO अशोक वासवानी ने दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है। CNBC-TV18 के मुताबिक, बैंक जल्द ही तीन उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा।

IRFC

सरकारी रेल कंपनी IRFC के ऑफर फॉर सेल (OFS) को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसके चलते सरकार ने करीब 2,084 करोड़ रुपये जुटाए। साथ ही ग्रीनशू ऑप्शन का भी इस्तेमाल किया गया।

Transrail Lighting

पावर ट्रांसमिशन कंपनी Transrail Lighting को विदेशों से 459 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ FY27 में कंपनी के कुल ऑर्डर 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गए हैं।

KEC International

इंजीनियरिंग और EPC कंपनी KEC International अब फिर से Power Grid के टेंडर में हिस्सा ले सकेगी। Power Grid ने तय समय से पहले कंपनी पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है। इससे कंपनी के लिए नए ऑर्डर मिलने का रास्ता खुल गया है।

Power Grid

सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी Power Grid ने अपनी उधारी सीमा 1.8 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.2 लाख करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिए AGM में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Adani Ports

अदाणी ग्रुप की पोर्ट ऑपरेटर कंपनी Adani Ports ने बताया कि S&P Global Ratings ने उसकी लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB कर दी है। साथ ही कंपनी के लिए Stable Outlook भी बरकरार रखा गया है।

Dr Reddy's Laboratories

फार्मा कंपनी Dr Reddy's Laboratories के हैदराबाद स्थित बायोलॉजिक्स प्लांट का USFDA ने प्री-लाइसेंस इंस्पेक्शन पूरा कर लिया है। निरीक्षण के दौरान 7 ऑब्जर्वेशन दिए गए हैं।

Aurobindo Pharma

फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने बताया कि श्रीकाकुलम स्थित AuroActive Pharma प्लांट का USFDA निरीक्षण पूरा हो गया है। इस दौरान दो ऑब्जर्वेशन मिले हैं।

Hexaware Technologies

आईटी कंपनी Hexaware Technologies को Amazon Bedrock के लिए Anthropic का अधिकृत रीसेलर बनाया गया है। दुनिया की चुनिंदा कंपनियों को ही यह मंजूरी मिली है।

IIFL Finance

एनबीएफसी कंपनी IIFL Finance का बोर्ड इक्विटी और अन्य योग्य सिक्योरिटीज के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है। कंपनी ने ग्लोबल मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम और उधारी सीमा बढ़ाने का भी फैसला किया है।

Waaree Energies

सोलर कंपनी Waaree Energies ने अमेरिकी कस्टम विभाग (CBP) की जांच से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि जांच में यह नतीजा नहीं निकला है कि उसने चीन में बने सोलर सेल वाले मॉड्यूल अमेरिका भेजे थे।

Bajaj Healthcare

फार्मा कंपनी Bajaj Healthcare भारत की पहली कंपनी बन गई है, जिसे Cenobamate टैबलेट के निर्माण और बिक्री के लिए Subject Expert Committee (SEC) की सिफारिश मिली है।

Puravankara

रियल एस्टेट कंपनी Puravankara के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी Purva Ruby Properties में 100% हिस्सेदारी 145 करोड़ रुपये में Prishal Office Parks III को बेचने की मंजूरी दे दी है।

Rajesh Exports

ज्वेलरी कंपनी Rajesh Exports ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी के ठिकानों पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई 25 जून को पूरी हो गई।

Vijay Kedia का मार्केट में कमाई का मंत्र: दिग्गज इन्वेस्टर ने समझाया मोटा पैसा बनाने का 'एक लाइन' का ये फॉर्मूला

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।