Stocks to Watch: गुरुवार 27 अगस्त के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। किसी कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। किसी में ब्लॉक डील की खबर है। वहीं कुछ कंपनियों पर रेगुलेटरी एक्शन या निवेश से जुड़ी खबर आई है।
Stocks to Watch: गुरुवार 27 अगस्त के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। किसी कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। किसी में ब्लॉक डील की खबर है। वहीं कुछ कंपनियों पर रेगुलेटरी एक्शन या निवेश से जुड़ी खबर आई है।
BEL
सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी BEL को पिछले 16 दिनों में करीब ₹730 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में रडार, एवियोनिक्स, कम्युनिकेशन सिस्टम और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े काम शामिल हैं।
Hindustan Copper
सरकारी मेटल कंपनी Hindustan Copper में सरकार का ऑफर फॉर सेल यानी OFS सफल रहा है। इस इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला। दोनों दिन OFS ओवरसब्सक्राइब हुआ, जिसके बाद सरकार ने पूरा ग्रीन-शू ऑप्शन भी इस्तेमाल किया।
Jio Financial Services
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Jio Financial Services की Jio Credit यूनिट तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के CEO हितेश सेठिया ने बताया कि Q1 FY27 में Jio Credit का ग्रॉस AUM ₹30,000 करोड़ के पार पहुंच गया। यह सालाना आधार पर 163% की बढ़त है, जबकि तिमाही में डिस्बर्समेंट 173% बढ़कर ₹11,252 करोड़ रहा।
ICICI Prudential AMC
एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI Prudential AMC में गुरुवार को करीब ₹2,964 करोड़ से ₹3,122 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इस डील के जरिए कंपनी की करीब 2% हिस्सेदारी बिकने की खबर है।
Max Healthcare
हेल्थकेयर कंपनी Max Healthcare को DGGI मुंबई से ₹165.7 करोड़ का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें ₹110.5 करोड़ की पेनल्टी भी शामिल है।
IRB Infra
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB Infra के बोर्ड ने IRB InvIT Fund में ₹351 करोड़ निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी ₹65 प्रति यूनिट की कीमत पर करीब 5.4 करोड़ अतिरिक्त यूनिट खरीद सकती है। यह निवेश IRB InvIT को दो प्रोजेक्ट SPV खरीदने में मदद करेगा।
Fino Payments Bank
बैंकिंग कंपनी Fino Payments Bank को RBI से बड़ा अपडेट मिला है। RBI ने Ketan Merchant के Interim CEO के तौर पर कार्यकाल को तीन महीने और बढ़ाने की मंजूरी दी है।
GK Energy
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी GK Energy को ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने और उनके ऑपरेशन व मेंटेनेंस का ₹454.5 करोड़ का LoE मिला है। यानी कंपनी को इस काम के लिए पैनल में शामिल किया गया है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।