Stocks to Watch: भारती एयरटेल से लेकर पेटीएम तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों के आज 18 फरवरी को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह कुछ समय पहले 23,006.00 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालतें हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें ABB इंडिया, भारती एयरटेल से लेकर पेटीएम और यूनो मिंडा तक शामिल हैं
Stocks to Watch: भारती एयरटेल के शेयरों में मंगलवार को बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है
Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों के आज 18 फरवरी को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी आज सुबह कुछ समय पहले 23,006.00 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालतें हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें ABB इंडिया, भारती एयरटेल से लेकर पेटीएम और यूनो मिंडा तक शामिल हैं।
1. एबीबी इंडिया (ABB India)
दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 56% बढ़कर 528.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू इस दौरान 22% बढ़कर 3,364.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने प्रति शेयर 33.5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।
2. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इसकी प्रमोटर इकाई इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट एक ब्लॉक डील के जरिए एयरटेल में 0.8% हिस्सेदारी बेच सकती है। डील के लिए ऑफर प्राइस 1,658.80 रुपये प्रति शेयर हो सकता है।
3. गेब्रियल इंडिया (Gabriel India)
कंपनी ने मारेली सस्पेंशन सिस्टम्स इटली एस.पी.ए. (मारेली इटली) के साथ एक लाइसेंस समझौता किया है, जिसके तहत मारेली इटली तकनीकी जानकारी मुहैया कराएगी, जिसका इस्तेमाल भारत में कुछ उत्पादों के निर्माण, अंसेबल, बिक्री और मार्केटिंग के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसने तकनीकी सहायता और समर्थन प्राप्त करने के लिए मारेली इटली के साथ एक तकनीकी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
4. यूनो मिंडा (Uno Minda)
कंपनी ने 4-व्हीलर पैसेंजर व्हीकल्स (PV) और कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए हाई-वोल्टेज पावरट्रेन उत्पादों के विकास और विनिर्माण के लिए यूनो मिंडा ऑटो इनोवेशन, सूज़ौ इनोवेंस ऑटोमोटिव कंपनी और इनोवेंस ऑटोमोटिव (HK) इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ एक ज्वाइंट वेंचर बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
5. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences)
KIMS ने महाराष्ट्र के सांगली में UAIMS अस्पताल (उषाकाल अभिनव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के संचालन और मैनेजमेंट का जिम्मा संभाल लिया है। यह रणनीतिक साझेदारी KIMS को आने वाले वर्षों में UAIMS अस्पताल में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कॉल ऑप्शन (बाध्यता नहीं) का इस्तेमाल करने में भी सक्षम बनाएगी। नई यूनिट को KIMS-UAIMS अस्पताल के नाम से जाना जाएगा।
6. ऑलकार्गो टर्मिनल्स (Allcargo Terminals)
जनवरी 2025 में कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) का वॉल्यूम सालाना आधार पर 11% और मासिक आधार पर 4% बढ़कर 53.8 '000 टीईयू हो गया, जो निर्यात के कारण हुई।
7. पेटीएम (One 97 Communications)
कंपनी की सहायक कंपनी पेटीएम सर्विसेज ने भारत सरकार के विकसित भारत के लक्ष्य के मुताबिक जननिवेश 250 रुपये SIP शुरू करने के लिए SBI म्यूचुअल फंड के साथ साझेदारी की है। कंपनी का कहना है कि इससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।
8. जोमैटो (Zomato)
कंपनी ने 'नगेट' नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो एक एआई-आधारित, नो-कोड ग्राहक सहायता प्लेटफॉर्म है। नगेट, जोमैटो लैब्स का पहला उत्पाद है। ज़ोमैटो अब दुनिया भर के बिजनेसों के लिए नगेट खोल रहा है।
9. अनंत राज (Anant Raj)
कंपनी की सहायक कंपनी अनंत राज क्लाउड ने रैक रेंटल बिजनेस (को-लोकेशन डेटा सेंटर) और क्लाउड सेवाओं को संयुक्त रूप से पेश करने और बढ़ावा देने के लिए CSC डेटा सर्विसेज इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक समझौते का दायरा संप्रभु डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं के लिए पार्टियों के बीच सामान्य तकनीकी और बिजनेस रिलेशनशिप बनाना है।
10. ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर (Transformers and Rectifiers)
कंपनी की सहायक कंपनी TARIL स्विचगियर ने 245 kV हाई-वोल्टेज बुशिंग लॉन्च की है। यह समूह की बैकवर्ड इंटीग्रेशन के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।