Stocks to Watch: Q2 नतीजों और खबरों के दम पर 9 नवंबर को इन शेयरों में रह सकता है जोरदार एक्शन, न चूके नजर

Stocks to Watch:दूसरी तिमाही के नतीजों और दूसरी खबरों के दम पर कल 9 नवंबर के कारोबारी सत्र में इन शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। निवेशकों और ट्रेडरों दोनों को सलाह होगी की ये इन शेयरों पर नजर रखें

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stocks in the news : फॉस्फेट उर्वरक बनाने वाली कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 33.7% की गिरावट दर्ज की है

Stocks to Watch:  यहां हम ऐसे शेयरों की बात कर रहे हैं जिनमें बड़े निवेश से लेकर अहम सौदों, तिमाही नतीजों,नए ऑर्डर नियुक्तियों और अधिग्रहणों से जुड़ी खबरों को चलते 9 नवंबर के कारोबारी सेशन में एक्शन देखने को मिल सकता है। ट्रेडरों और निवेशकों से सलाह है कि वे कल इन शेयरों पर नजर रखें।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals)

BHEL को राजस्थान के बाड़मेर-II HVDC टर्मिनल स्टेशन पर सिंक्रोनस कंडेनसर लगाने के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से ₹600 करोड़ से ₹900 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, BHEL बाड़मेर-II HVDC टर्मिनल स्टेशन पर दो सिंक्रोनस कंडेनसर यूनिट्स की डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करेगा।


टाटा स्टील (Tata Steel)

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 16.2% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹3,700 करोड़ रहा है। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के ₹3,120 करोड़ के अनुमान से बेहतर है। वहीं, कंपनी की कामकाजी आय 11.5% बढ़कर ₹65,436 करोड़ रही है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹58,689 करोड़ थी। EBITDA में 18.4% की बढ़त हुई है, लेकिन EBITDA मार्जिन 16.1% रहा। यह CNBC-TV18 के 16.3% के अनुमान से थोड़ा कम है, हालांकि पहली तिमाही (Q1) के 15.2% के मुकाबले अधिक है।

सीमेंस (Siemens)

कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 3.9% की बढ़त दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा ₹504 करोड़ रहा है। पिछले साल की इसी अवधि में ₹485 करोड़ था। कंपनी की कामकाजी आय 17% बढ़कर ₹5,734 करोड़ रही है। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹4,900 करोड़ थी। EBITDA सालाना आधार पर 2.8% बढ़कर ₹609 करोड़ से ₹626 करोड़ हो गया है। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 12.4% से घटकर 10.9% रह गया है।

कोहेंस लाइफसाइंसेज (Cohance Lifesciences)

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 79.5% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा घटकर ₹15.2 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹74.1 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल की इसी तिमाही के ₹556 करोड़ से 14.2% घटकर ₹477 करोड़ रह गया। हालांकि, इस तिमाही के दौरान कंपनी की कामकाजी आय पिछली तिमाही के मुकाबले 12.9% बढ़कर ₹4,767 करोड़ रही है।

वोल्टास (Voltas)

एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग सेवा कंपनी वोल्टास ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे में सालाना आधार पर 53.4% ​​की वृद्धि दर्ज की है। मुनाफा बढ़कर ₹52.6 करोड़ हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹34.3 करोड़ था। कंपनी की कामकाजी आय पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,347 करोड़ से 15.3% बढ़कर ₹2,707 करोड़ हो गई है। कंपनी की आय CNBC-TV18 के ₹2,556 करोड़ के अनुमान से अधिक रही है।

मैरिको लिमिटेड (Marico Ltd)

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैरिको लिमिटेड ने बोनोराइज़न कंज्यूमर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर्स के साथ एक पक्का करार किया है। इसके तहत मैरिको, बोनोराइज़न में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके लिए वह कुल ₹35 करोड़ तक का भुगतान करेगी। यह अधिग्रहण बोनोराइज़न की इक्विटी शेयर पूंजी और वोटिंग अधिकारों के प्राइमरी सब्सक्रिप्शन के ज़रिए किया जाएगा, जो इस समझौते की शर्तों और नियमों के अधीन होगा।

फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables)

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 67.5% की बढ़त दर्ज की गई है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹273 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹163 करोड़ का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय 65% बढ़कर ₹2,269 करोड़ रुपए रही है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹1,376 करोड़ थी। EBITDA दोगुने से भी अधिक होकर 113% की वृद्धि के साथ ₹311 करोड़ पर पहुंच गया है। जो एक साल पहले ₹146 करोड़ था। कंपनी ने कमाई में इस बढ़त का कारण अपने इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल कारोबार में बिक्री की मात्रा का बढ़ना बताया है।

इंसेक्टिसाइड्स (Insecticides (India)

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹56 करोड़ रुपए रहा है जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹59 करोड़ के मुकाबले 5.1% कम है। कंपनी की कामकाजी आय जो एक साल पहले ₹638 करोड़ थी, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 7.5% बढ़कर ₹686 करोड़ हो गई। EBITDA ₹89 करोड़ से 4.5% बढ़कर ₹93 करोड़ हो गया। कंपनी ने बताया कि ब्याज की लागत बढ़ने के कारण प्रॉफिट ग्रोथ पर असर पड़ा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में वर्किंग कैपिटल डेज़ 158 रहे, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 151 थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लिस्टेड सब्सिडरी, SML महिंद्रा के प्रस्तावित राइट्स इश्यू में 1,450 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दी है। इस निवेश में कंपनी के पूरे राइट्स एंटाइटेलमेंट के लिए लगभग 855 करोड़ रुपये का सब्सक्रिप्शन शामिल होगा। इसके अलावा,अतिरिक्त इक्विटी शेयरों के लिए या इश्यू के उस हिस्से के लिए,जो सब्सक्राइब नहीं हो पाता है, 595 करोड़ रुपये तक का और निवेश किया जाएगा।

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs)

आरती ड्रग्स की सहायक कंपनी, पिनेकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित अपनी फॉर्मूलेशन निर्माण इकाई के निरीक्षण के बाद, यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) से फॉर्म 483 में तीन इंस्पेक्शनल ऑब्जर्वेशन प्राप्त हुई हैं। US FDA ने 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2026 तक इस इकाई का निरीक्षण किया था।

कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International)

फॉस्फेट उर्वरक बनाने वाली कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 33.7% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर ₹534.2 करोड़ रह गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹805.3 करोड़ था।कंपनी की कामकाजी आय 6.7% बढ़कर ₹10,294 करोड़ पर रही है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹9,651 करोड़ थी।

ज़ाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences)

ज़ाइडस लाइफसाइंसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई, ज़ाइडस थेरेप्यूटिक्स ने अपने फेज़ 2b क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों से पता चलता है कि मेटाबोलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोहेपेटाइटिस (MASH) से पीड़ित वयस्कों में प्लेसबो की तुलना में उनकी प्रायोगिक दवा 'सारोग्लिटाज़ार' (saroglitazar) ने लिवर फाइब्रोसिस को और खराब किए बिना स्टीटोहेपेटाइटिस को ठीक करने में बेहतर परिणाम दिखाए हैं।

 

Trading Ides: मुहूर्त ट्रेडिंग में इन शेयरों पर लगाएं दांव, इस दिवाली चमक सकती है आपकी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।