Stocks to Watch: 26 दिसंबर को Lenskart, Castrol India, Ola Electric समेत इन शेयरों में दिख सकती है तेज हलचल
Stocks to Watch: Ola Electric को PLI-ऑटो स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। मोशन JVCo ने कैस्ट्रोल इंडिया में 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर की घोषणा की है। जोटा हेल्थकेयर ने QIP के जरिए निवेशकों के एक ग्रुप से 350 करोड़ रुपये जुटाए हैं
25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण शेयर बाजारों में छुट्टी थी।
26 दिसंबर को शेयर बाजार खुलने पर कई कंपनियों के शेयरों पर खास नजर रहेगी। इनमें से कुछ कंपनियों ने बुधवार, 24 दिसंबर को नई डील और कॉन्ट्रैक्ट्स की डिटेल शेयर कीं तो कुछ ने अन्य तरह के डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण शेयर बाजारों में छुट्टी थी। ऐसे में शुक्रवार के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखी जा सकती है। लिस्ट में कौन से शेयर शामिल हैं, आइए जानते हैं...
इन शेयरों पर रहेगी नजर
AVG Logistics
कंपनी ने बैद्यनाथ LNG के साथ एक MoU साइन किया है। यह स्टील और मेटल, FMCG, सीमेंट और अन्य हाई-वॉल्यूम लॉजिस्टिक्स सेगमेंट सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में LNG-पावर्ड ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन अपनाने के लिए है।
Lenskart Solutions
कंपनी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस Pte (सिंगापुर) कोरिया-बेस्ड स्टार्टअप iiNeer Corp में 29.24% हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने लगभग 18.6 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।
KNR Constructions
कंपनी ने इंडस इंफ्रा ट्रस्ट के साथ शेयर खरीद समझौते (SPAs) किए हैं। ये समझौते 4 स्पेशल पर्पस व्हीकल्स (SPVs)- KNR पलानी इंफ्रा, KNR रामागिरी इंफ्रा, KNR गुरुवायूर इंफ्रा, और KNR रामनट्टुकरा इंफ्रा में 100% शेयरहोल्डिंग (सब-डेट सहित) बेचने के लिए किए गए हैं।
NTPC
कंपनी ने महाराष्ट्र के NTPC सोलापुर में 23 MW क्षमता वाले सोलापुर सोलर PV प्रोजेक्ट के 13 MW के दूसरे और अंतिम हिस्से को चालू कर दिया है। स्टैंडअलोन और ग्रुप बेसिस पर NTPC की कुल इंस्टॉल्ड और कमर्शियल कैपेसिटी अब क्रमशः 60,796 MW और 85,623 MW हो गई है।
Vodafone Idea
टेलीकॉम ऑपरेटर को मुंबई के स्टेट टैक्स के डिप्टी कमिश्नर से एक ऑर्डर मिला है। इसमें FY19 के लिए अतिरिक्त लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेस के आरोप में 79.56 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।
कंपनी को FY25 से संबंधित दावों के लिए ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI-ऑटो स्कीम) के तहत 366.78 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है।
Vikran Engineering
कंपनी को NTPC रिन्यूएबल एनर्जी से 459.2 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट उत्तर प्रदेश के चित्रकूट-1 में बैलेंस-ऑफ-सिस्टम बेसिस पर 400 MW AC सोलर प्रोजेक्ट के EPC के लिए है।
Zota Health Care
कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए निवेशकों के एक ग्रुप से 350 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP में 22,80,130 इक्विटी शेयर 1,535 रुपये प्रति शेयर पर अलॉट किए गए।
UltraTech Cement
कंपनी ने महाराष्ट्र और राजस्थान यूनिट्स में अतिरिक्त सीमेंट क्षमता शुरू करने की घोषणा की है, जिससे उत्पादन क्षमता में 1.8 mtpa की वृद्धि हुई है। नतीजतन, कंपनी की कुल घरेलू ग्रे सीमेंट निर्माण क्षमता 188.66 mtpa हो गई है। 5.4 mtpa की विदेशी क्षमता के साथ, कंपनी की वैश्विक क्षमता 194.06 mtpa हो गई है।
Castrol India
मोशन JVCo ने कैस्ट्रोल इंडिया में 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर की घोषणा की है। मोशन JVCo ऐसा स्टोनपीक मोशन होल्डको, स्टोनपीक इंफ्रास्ट्रक्चर फंड V केमैन (AIV I) LP, स्टोनपीक इंफ्रास्ट्रक्चर फंड V (लक्स) (AIV I) SCSp, और CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स (6) इंक के साथ मिलकर करेगी। कैस्ट्रोल इंडिया के 25.71 करोड़ तक इक्विटी शेयरों को 194.04 रुपये प्रति शेयर पर खरीदा जाएगा।
Supreme Industries
कंपनी को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) से 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर की लगभग 2 लाख यूनिट की सप्लाई के लिए रिपीट ऑर्डर का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। कुल सप्लाई की कीमत लगभग 54 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।
JK Cement
कंपनी को राजस्थान के नागौर में किशनपुरा लाइमस्टोन ब्लॉक की माइनिंग लीज के लिए 'पसंदीदा बोली लगाने वाला' घोषित किया गया है। यह लाइमस्टोन ब्लॉक 483 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसमें G3-लेवल का एक्सप्लोरेशन किया गया है।
NBCC (India)
कंपनी ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के बोर्ड के साथ मुंबई पोर्ट की 25 एकड़ जमीन पर CGO कॉम्प्लेक्स के डेवलपमेंट के लिए टर्नकी बेसिस पर डिपॉजिट वर्क के रूप में एक MoU साइन किया है। NBCC इन कामों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम करेगी।
Belrise Industries: SBI म्यूचुअल फंड ने बेलराइज में 788.3 करोड़ रुपये में 5.12 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं। ब्लैक रॉक ग्लोबल इनवेस्टमेंट सीरीज– ग्लोबल इक्विटी इनकम पोर्टफोलियो ने 108.37 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 70.5 लाख शेयर खरीदे हैं। इस डील में प्रमोटर एंटिटी सुमेध टूल्स विक्रेता थी, जिसने 896.7 करोड़ रुपये में अपने पूरे 5.83 करोड़ शेयर बेच दिए।
Restaurant Brands Asia: अमांसा इनवेस्टमेंट्स ने रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया में 64.29 रुपये प्रति शेयर पर 76 लाख शेयर और 64.1 रुपये प्रति शेयर पर 66.3 लाख शेयर बेचे। इनकी कुल कीमत 91.37 करोड़ रुपये थी।
Capital Infra Trust: पिको कैपिटल ने नियो ट्रेजरी प्लस फंड से 25.27 करोड़ रुपये में कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट में 34.6 लाख यूनिट हासिल किए हैं।
इन शेयरों के बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट
राम रत्न वायर्स
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।