Stocks to Watch: सोमवार 11 मई को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: चौथी तिमाही के नतीजों और बड़े कारोबारी अपडेट्स के बाद सोमवार 11 मई को 16 शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी। इनमें बैंकिंग, इंफ्रा, ऑटो, इंश्योरेंस और कंज्यूमर सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
टाटा ग्रुप की Tata Consumer Products का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 491.2 करोड़ रुपये रहा।
Stocks to Watch: चौथी तिमाही के नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के बाद सोमवार 11 मई को कई शेयर फोकस में रह सकते हैं। इसमें बैंकिंग, इंफ्रा, ऑटो, इंश्योरेंस और कंज्यूमर सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कुछ कंपनियों ने दमदार मुनाफा दर्ज किया है, जबकि कुछ का प्रदर्शन कमजोर रहा। ऐसे में इन 16 स्टॉक्स पर बाजार की करीब नजर रहेगी।
Shipping Corporation of India
सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन का मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 118.6% बढ़कर 404.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले 185.1 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,513.2 करोड़ रुपये और कुल आय 1,659.8 करोड़ रुपये रही। वहीं, पूरे FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,352.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि सालाना रेवेन्यू 5,778 करोड़ रुपये रहा।
Tata Consumer Products
टाटा ग्रुप की Tata Consumer Products का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 491.2 करोड़ रुपये रहा, जो CNBC-TV18 के 396 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 5,434 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 20.7%, रेवेन्यू में 17.9% और EBITDA में 27.6% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। EBITDA मार्जिन भी 13.5% से बढ़कर 14.6% पहुंच गया।
Oberoi Realty
ओबेरॉय रियल्टी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62.4% बढ़कर 703.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू 52.1% बढ़कर 1,750 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 55.4% बढ़कर 960.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन 53.7% से बढ़कर 54.9% पहुंच गया।
Niva Bupa Health Insurance
इंश्योरेंस कंपनी Niva Bupa Health Insurance का नेट प्रॉफिट 65.6% बढ़कर 341.2 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस प्रीमियम रिटन 38.5% बढ़कर 2,880 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रीमियम रिटन 37.7% बढ़कर 2,302 करोड़ रुपये रहा। अंडरराइटिंग प्रॉफिट 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 177 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 283 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Bank of India
बैंक ऑफ इंडिया का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 14.9% बढ़कर 3,016 करोड़ रुपये रहा। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 11% बढ़कर 6,730 करोड़ रुपये पहुंच गई। एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। ग्रॉस NPA घटकर 1.98% और नेट NPA 0.56% रहा। हालांकि, प्राविजन्स तिमाही आधार पर बढ़कर 989.8 करोड़ रुपये हो गए।
Bank of Baroda
सरकारी बैंक Bank of Baroda ने FY27 के लिए 10% से 12% तक डिपॉजिट ग्रोथ का अनुमान जताया है। बैंक का कहना है कि FY27 में Net Interest Margin 2.75% से 2.95% के बीच रह सकता है। बैंक ने रिटर्न ऑन एसेट्स 1% से ऊपर रहने की उम्मीद जताई है। चौथी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट अनुमान से बेहतर रहा और एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला।
Swiggy
ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलिवरी कंपनी Swiggy का चौथी तिमाही का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 1,081 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 44.7% बढ़कर 6,383 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA घाटा भी घटकर 697 करोड़ रुपये रह गया। फूड डिलीवरी रेवेन्यू 2,075 करोड़ रुपये और क्विक कॉमर्स रेवेन्यू 1,057 करोड़ रुपये पहुंच गया। दोनों कारोबार में ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
JSW Infrastructure
JSW Infrastructure का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 17.9% घटकर 418.3 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 18.6% बढ़कर 1,522.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA में 19.9% की बढ़ोतरी हुई और यह 768.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन हल्का बढ़कर 50.5% हो गया।
JSW Steel
सज्जन जिंदगी के मालिकाना हक वाले JSW Steel को गोवा के Pissurlem Mineral Block No. XV के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। यह नीलामी 7 मई 2026 को हुई थी। कंपनी ने बताया कि मिनरल डिस्पैच वैल्यू पर 118.10% की सबसे ऊंची फाइनल बोली के साथ उसकी बोली सफल घोषित की गई है।
MCX
MCX का चौथी तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 291% बढ़कर 530 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 135 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 205% उछलकर 889 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA बढ़कर 667 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 55% से बढ़कर 74.80% हो गया।
Balkrishna Industries
Balkrishna Industries का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 18.8% घटकर 300 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 6.6% बढ़कर 2,932.8 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 4.3% बढ़कर 640 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन EBITDA मार्जिन हल्का घटकर 21.8% रह गया।
Hyundai Motor India
दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 22% घटकर 1,256 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवेन्यू 5% बढ़कर 18,916 करोड़ रुपये पहुंचा। EBITDA भी 22% घटकर 1,966 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 14.1% से घटकर 10.4% हो गया। हालांकि, कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 9% और तिमाही आधार पर 7% बढ़ी।
ABB India
ABB India ने Q1CY26 में नेट प्रॉफिट में तेज उछाल दर्ज किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 475 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,784 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 5.8% बढ़कर 3,184 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA 27% घटकर 408.4 करोड़ रुपये रह गया और मार्जिन 18.6% से घटकर 12.8% हो गया।
Urban Company
Urban Company का चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 161.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी 2.84 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 42.6% बढ़कर 425.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA घाटा भी बढ़कर 114.4 crore रुपये हो गया।
Orient Electric
Orient Electric का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.9% बढ़कर 40.28 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर 948.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय 951.72 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं, कच्चे माल और ट्रेडेड गुड्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 895.82 करोड़ रुपये हो गया।
Bajaj Healthcare
Bajaj Healthcare चौथी तिमाही में घाटे में चली गई। कंपनी को 22.9 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 11.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू 0.9% घटकर 143.6 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, EBITDA बढ़कर 22.7 करोड़ रुपये पहुंच गया और मार्जिन 7.6% से बढ़कर 14.8% हो गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।