Stocks to Watch: 26 मई को इन 13 शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: मंगलवार 26 मई के कारोबार में 13 शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। कहीं मजबूत नतीजे आए हैं, कहीं बड़े ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ कंपनियों ने डिविडेंड का एलान किया है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 8:40 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी रेल कंपनी RVNL की चौथी तिमाही के नतीजों में दबाव दिखाई दिया।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में 26 मई को कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जबकि कुछ को बड़े ऑर्डर मिले हैं या उन्होंने डिविडेंड का एलान किया है। ऐसे में अगले कारोबारी सत्र में इन 13 शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Pine Labs

मार्च तिमाही में Pine Labs ने शानदार वापसी करते हुए 59.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी घाटे में थी। कंपनी की आमदनी 17 फीसदी बढ़कर 700.5 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि एबिट्डा और मार्जिन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला।


BEL

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) को 608 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इससे भविष्य में अच्छा रेवेन्यू मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Surya Roshni

सूर्या रोशनी का मुनाफा सालाना आधार पर 24.4% घटकर 98.3 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय मामूली बढ़कर 2,163.2 करोड़ रुपये पहुंची, लेकिन एबिट्डा और मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने 2.50 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है, जबकि ऑर्डर बुक 1,160 करोड़ रुपये रही।

Amara Raja Energy & Mobility

Amara Raja का मुनाफा सालाना आधार पर 95% बढ़कर 314.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय 15.5% बढ़कर 3,535.8 करोड़ रुपये रही, जबकि एबिट्डा 13.1% बढ़ा। कंपनी ने 5.20 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Paytm

Paytm की सहयोगी कंपनी Paytm Cloud Technologies यूरोप कारोबार में 90 लाख यूरो का निवेश करेगी। यह निवेश 90 लाख इक्विटी शेयरों के जरिए किया जाएगा और इसे कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Ashok Leyland

अशोक लीलैंड को लॉजिस्टिक्स कंपनी VRL Logistics से 715 वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में AVTR 3120 हॉलाज ट्रक, BOSS 1615 ट्रक और Oyster स्टाफ बसें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि यह सौदा दोनों कंपनियों की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करेगा।

Raymond

Raymond ने 67 लाख वारंट जारी कर 331 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। प्रत्येक वारंट का इश्यू प्राइस 497 रुपये रखा गया है। कंपनी इस पूंजी का उपयोग कारोबार विस्तार और वित्तीय स्थिति मजबूत करने में कर सकती है।

Trident

Trident के के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अवनीश बरुआ ने इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बाद शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Modern Malleables

Modern Malleables की मार्च तिमाही में आमदनी दोगुने से ज्यादा बढ़कर 53.4 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि शुद्ध मुनाफा घटकर 8.8 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद एबिट्डा और मार्जिन में मजबूत सुधार दर्ज किया गया।

RVNL

सरकारी रेल कंपनी RVNL की चौथी तिमाही के नतीजों में दबाव दिखाई दिया। कंपनी का मुनाफा करीब 59 फीसदी घटकर 187.1 करोड़ रुपये रह गया। एबिट्डा मार्जिन 6.8 फीसदी से फिसलकर 4 फीसदी पर आ गया। हालांकि रेवेन्यू में 4.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

Aditya Birla Fashion

Aditya Birla Fashion & Retail का मार्च तिमाही घाटा बढ़कर 148.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 16.87 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में बढ़त रही, लेकिन ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर रहने से मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई।

Suprajit Engineering

Suprajit Engineering ने निवेशकों के लिए 200 फीसदी डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी एक रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देगी। शेयर सोमवार को 444.95 रुपये पर बंद हुआ।

Divgi TorqTransfer Systems

Divgi ने अपने शेयरधारकों के लिए 3.27 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के इस फैसले पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

RVNL Q4 Results: सरकारी रेल कंपनी का मुनाफा 59% गिरा, फिर भी डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।