Stocks to Watch: यस बैंक, टाटा पावर से मीशो तक... सोमवार 9 मार्च को इन 17 स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: सोमवार 9 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रहेगी। YES Bank, Tata Power और Meesho समेत 17 कंपनियों से जुड़ी अहम खबर आई है। इसके चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Watch: प्राइवेट सेक्टर के YES Bank के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है।

Stocks to Watch: सोमवार 9 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। इनमें बैंकिंग, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट और ईकॉमर्स सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इनसे जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। इसके चलते सोमवार को इन 17 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने अनुप कुमार साहा को होल टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया है। उन्हें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी नामित किया है। यह नियुक्ति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद 6 मार्च से प्रभावी हो गई है।


YES Bank

प्राइवेट सेक्टर के YES Bank के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ है। बैंक ने विनय मुरलीधर टोंसे को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिजिग्नेट) नियुक्त करने की घोषणा की है।

AU Small Finance Bank Ltd

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक से यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए RBI के इन-प्रिंसिपल अप्रूवल में अपडेट मिला है। पहले RBI ने कहा था कि यूनिवर्सल बैंक बनने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी Non-Operative Financial Holding Company (NOFHC) के जरिए रखनी होगी। अब यह शर्त तभी लागू होगी जब बैंक या उसका प्रमोटर ग्रुप भविष्य में कोई नया ग्रुप एंटिटी बनाता है।

GNFC

गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GNFC) ने 6 मार्च 2026 से अपने रिगैसिफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) के आवंटन को घटाकर रोजाना तय मात्रा के सिर्फ 60 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। यह फैसला उसके सप्लायर GAIL (India) Ltd की ओर से जारी किए गए फोर्स मेज्योर नोटिस के बाद लिया गया है।

UltraTech Cement

दिग्गज सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेश की घोषणा की है। कंपनी ने Sunsure Solarpark Thirty Eight Pvt Ltd में 26.20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस निवेश की कुल रकम लगभग ₹6.72 करोड़ तक हो सकती है।

Tata Power

टाटा ग्रुप की Tata Power ने Salesforce के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद रूफटॉप सोलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस से जुड़े अपने बिजनेस में डिजिटल ऑपरेशंस को मजबूत किया जा सके।

RITES

सरकारी रेल कंपनी RITES को पश्चिम बंगाल सरकार के पब्लिक वर्क्स (रोड्स) डायरेक्टरेट से ₹45.19 करोड का कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने यह भी बताया कि South Western Railway ने मैसूर-हासन-मंगलुरु रेलवे रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए ₹729.28 करोड़ की रिवाइज्ड लागत को मंजूरी दे दी है।

RailTel Corporation

सरकारी कंपनी RailTel Corporation को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹26.72 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रेंचिंग, बिछाने और अन्य तकनीकी काम शामिल हैं। प्रोजेक्ट को 5 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है।

Kwality Walls

Kwality Walls (India) ने दिग्गज FMCG कंपनी Hindustan Unilever से डीमर्ज होने और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के बाद अपना पहला तिमाही नतीजा जारी किया है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ₹64.2 करोड़ का EBITDA घाटा दर्ज किया है।

Sun TV Network Ltd

सन TV नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने वाली है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

Max Financial Services

Max Financial Services ने अपनी सब्सिडियरी Axis Max Life Insurance Ltd (AMLI) के साथ विलय का प्रस्ताव रखा है। अगर इस डील को रेगुलेटरी मंजूरी मिलती है, तो AMLI सीधे शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी। इससे Max Financial के शेयरधारकों को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सीधे हिस्सेदारी मिलेगी।

IRB Infrastructure

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB Infrastructure Developers ने टोल कलेक्शन के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी का ग्रॉस टोल रेवेन्यू फरवरी 2026 में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर ₹746 करोड़ हो गया। वहीं, पिछले साल इसी महीने यह ₹614 करोड़ था।

BSE

बॉम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) ने मुंबई में अपने ऑपरेशंस का विस्तार करने के लिए Bandra Kurla Complex में जमीन आवंटन की मांग की है। BSE के एमडी और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति हाल ही में MMRDA के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर संजय मुखर्जी से मुलाकात कर बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में उपयुक्त जमीन की पहचान पर चर्चा की।

Lupin Ltd

Lupin Ltd ने बताया कि US FDA ने भारत के अंकलेश्वर स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। 2 से 7 मार्च 2026 के बीच हुई इस जांच के बाद अमेरिकी नियामक ने प्लांट के लिए Form 483 जारी किया, जिसमें दो ऑब्जर्वेशन दर्ज किए गए हैं।

PB Fintech Ltd

Tencent Cloud Europe BV ने शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए पैसाबाजार की पेरेंट कंपनी PB Fintech Ltd में अपनी 1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। इस सौदे की कुल कीमत करीब ₹695 करोड़ रही। कंपनी ने ₹1,435.1 प्रति शेयर के औसत भाव पर 48 लाख शेयर बेचे। खरीदारों में Goldman Sachs Bank Europe SE, Societe Generale और Viridian Asia Opportunities Mutual Fund शामिल रहे।

Meesho

ईकॉमर्स कंपनी Meesho को आयकर विभाग से करीब ₹1,500 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस FY23 में आय कम दिखाने के आरोप से जुड़ा है। कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और उसके वित्तीय प्रदर्शन पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Go Digit

Go Digit General Insurance को करीब ₹170 करोड़ के GST शॉर्ट पेमेंट को लेकर डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह कानूनी सलाह ले रही है और इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी।

Vijay Kedia Portfolio: विजय केडिया के दो स्टॉक्स 40% तक डाउन, जानिए निवेशकों को क्यों रखनी चाहिए नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।