Stocks to Watch: आज L&T, Wipro, Kalyan Jewellers समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा डे में बनेगा तगड़ा पैसा
एतिहाद एयरवेज ने आईटी ट्रांसफॉरमेशन और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के लिए Wipro को चुना है। 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत व्रिपो का फुलस्ट्राइड क्लाउड एक कस्टमाइज्ड क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन देगा। वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया को हिंदुस्तान जिंक से 170 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है
कुछ स्टॉक्स 31 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं।
30 जनवरी को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 226.85 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,759.81 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 86.40 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,249.50 पर बंद हुआ। 30 जनवरी को कई कंपनियों ने अपने दिसंबर तिमाही नतीजे जारी किए, कुछ कंपनियों ने नए अपडेट्स और डेवलपमेंट्स की सूचना दी, जिनके चलते आज 31 जनवरी को उनके शेयरों में बड़ी हलचल रह सकती है।
31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है और इकोनॉमिक सर्वे 2025 भी पेश होने वाला है। इसके अलावा कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आज जारी होंगे। साथ ही कुछ स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। आइए जानते हैं इन सभी के बारे में...
इन कंपनियों के जारी होंगे तिमाही नतीजे
31 जनवरी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन, इंडसइंड बैंक, सन फार्मास्युटिकल, नेस्ले इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बंधन बैंक, यूपीएल, वेदांता, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, सिटी यूनियन बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, आईनॉक्स विंड, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, जुबिलेंट फार्मोवा, ज्योति लैब्स, कर्नाटक बैंक, LIC हाउसिंग फाइनेंस, मैरिको, फाइजर, पूनावाला फिनकॉर्प और विशाल मेगा मार्ट अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी करेंगे। ऐसे में इनके शेयरों पर खास नजर रहेगी।
इन कंपनियों ने एक दिन पहले जारी किए थे नतीजे
30 जनवरी को लार्सन एंड टूब्रो, बायोकॉन, पीबी फिनटेक, बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, फीनिक्स मिल्स, कल्याण ज्वैलर्स, जिंदल स्टील एंड पावर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री सीमेंट, एस्ट्रल, प्राज इंडस्ट्रीज, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, अजंता फार्मा ने दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसका असर आज 31 जनवरी को इनके शेयरों में रहेगा। जैसे कि बायोकॉन का मुनाफा 96 प्रतिशत घट गया है, ऐसे में इसके शेयर में बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं पीबी फिनटेक का मुनाफा 88 प्रतिशत बढ़ गया है तो शेयर में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
एतिहाद एयरवेज ने आईटी ट्रांसफॉरमेशन और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के लिए विप्रो को चुना है। 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत व्रिपो का फुलस्ट्राइड क्लाउड एक कस्टमाइज्ड क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन देगा, जो एतिहाद एयरवेज को उनके रिसोर्स यूटिलाइजेशन में रियल टाइम जानकारी प्रदान करेगा।
JSW Steel
JSW JFE Electrical Steel की सहायक कंपनी जेस्क्वायर इलेक्ट्रिकल स्टील नासिक ने 4,158.6 करोड़ रुपये में थिसेनक्रुप इलेक्ट्रिकल स्टील इंडिया में 100% इक्विटी हिस्सेदारी की खरीद पूरी कर ली है। JSW JFE Electrical Steel, जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएफई स्टील कॉर्पोरेशन के बीच 50:50 पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर है।
टोरेंट पावर
कंपनी की सहायक कंपनी टोरेंट सौर्य ऊर्जा 2 को गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी से 300 मेगावाट की अपनी फुल कैपेसिटी के चालू होने का सर्टिफिकेट मिला है। यह 15 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा।
वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया
लॉजिस्टिक्स कंपनी को हिंदुस्तान जिंक से 170 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत चंदेरिया लीड जिंक स्मेल्टर, जिंक स्मेल्टर देबारी, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स (राजस्थान) और पंतनगर मेटल प्लांट (उत्तराखंड) में स्थित हिंदुस्तान जिंक के स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्सेज से तैयार माल, जिंक और लेड सिल्लियों को वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया मुंद्रा, पिपावाव और मुंबई बंदरगाहों और भारत भर में हिंदुस्तान जिंक के डिपो और कस्टमर साइट्स तक ले जाएगी।
कंपनी के जॉइंट वेंचर को मणिपुर के लोक निर्माण विभाग से 631.2 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस ऑर्डर में इंफाल ईस्ट डिवीजन (ईडी-2)- पैकेज 3 के तहत सिलेक्टेड सड़कों पर फुटपाथ और लाइंड ड्रेन्स का निर्माण शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट में इरकॉन की हिस्सेदारी 26% है, और AMRIL की हिस्सेदारी 74% है।
अंसल प्रॉपर्टीज
प्रशांत कुमार ने 30 जनवरी से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।
ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड
31 जनवरी को कोल इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, NTPC, परसिस्टेंट सिस्टम्स, राइट्स, रूट मोबाइल, श्रीराम फाइनेंस, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा, एमराल्ड फाइनेंस, गोठी प्लास्कॉन, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेगा।