Stocks to Watch: सोमवार 1 जून को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: सोमवार 1 जून को कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं। कहीं मजबूत तिमाही नतीजे हैं, कहीं बड़ा ऑर्डर मिला है, तो कहीं नियामकीय मंजूरी और सरकारी फैसलों का असर दिख सकता है। जानिए सोमवार के लिए 11 अहम स्टॉक्स।
SEBI ने सुजलॉन एनर्जी पर 15.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
Stocks to Watch: सोमवार, 1 जून को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों पर खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कुछ को बड़े ऑर्डर, नियामकीय मंजूरी और सरकारी फैसलों से जुड़ी अहम खबरें मिली हैं। आइए जानते हैं उन 11 स्टॉक्स के बारे में जो सोमवार को निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं।
Textile Stocks
केंद्र सरकार ने 1 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक कपास के आयात पर कस्टम ड्यूटी से छूट देने का फैसला किया है। इससे घरेलू टेक्सटाइल और गारमेंट कंपनियों की कच्चे माल की लागत कम हो सकती है। इस खबर के बाद Page Industries, KPR Mill, Welspun Living, Gokaldas Exports और Raymond Lifestyle जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Suzlon Energy
SEBI ने वित्तीय खातों में कथित गड़बड़ियों और कुछ अन्य मामले में सुजलॉन एनर्जी पर 15.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने कंपनी के पूर्व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। कुल जुर्माना 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। सुजलॉन ने इस मामले में आगे अपील की बात कही है।
Glenmark Pharma
दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा का चौथी तिमाही का मुनाफा 301.4 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले 4.6 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 15.8% बढ़कर 3,770.5 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA 35.9% बढ़कर 762.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 17.2% से बढ़कर 20.2% हो गया।
Olectra Greentech
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 56 करोड़ रुपये हो गया। आय 43.6% बढ़कर 644.7 करोड़ रुपये रही। EBITDA 76.3% उछलकर 99.6 करोड़ रुपये पहुंच गया और मार्जिन 12.6% से बढ़कर 15.5% हो गया।
Lupin
फार्मा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी दवा नियामक US FDA से नई दवा टैबलेट्स के लिए मंजूरी मिल गई है। इन टैबलेट्स का इस्तेमाल कोलोनोस्कोपी जांच से पहले मरीज की आंतों की सफाई करने के लिए किया जाता है, जिससे जांच बेहतर तरीके से हो सके।
NMDC
सरकारी खनन कंपनी NMDC का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 36% बढ़कर 2,017.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय 61.9% उछलकर 11,343.1 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA 28.9% बढ़कर 2,643.5 करोड़ रुपये रहा, हालांकि EBITDA मार्जिन 29.3% से घटकर 23.3% रह गया।
PNC Infratech
PNC इंफ्राटेक को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से 302.4 करोड़ रुपये का EPC वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ा है और इस सेगमेंट में कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा।
InterGlobe Aviation
इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को मार्च तिमाही में 2,536.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले कंपनी ने 3,067.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कमजोर ऑपरेशन प्रदर्शन और 250 करोड़ रुपये के एकमुश्त खर्चों का असर नतीजों पर पड़ा। हालांकि रेवेन्यू 1.3% बढ़कर 22,438.4 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान यात्री संख्या 3.16 करोड़ रही।
Lumax Auto Technologies
ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 51% बढ़कर 88.1 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 25.1% बढ़कर 1,417 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 29.7% बढ़कर 203.2 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 13.8% से बढ़कर 14.3% हो गया। कंपनी ने 5.5 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है।
Concord Biotech
कॉनकॉर्ड बायोटेक का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 36.8% घटकर 88.8 करोड़ रुपये रह गया। आय 24.1% घटकर 326.1 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 37.8% गिरकर 118.5 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 44.3% से घटकर 36.4% पर आ गया। कंपनी ने 7.55 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।
Inox Wind
इनॉक्स विंड का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 51.1% घटकर 91.3 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 2.4% घटकर 1,244.2 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 21.5% गिरकर 200 करोड़ रुपये पर आ गया और EBITDA मार्जिन 20% से घटकर 16% रह गया।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।