Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Sugar Stocks और Airtel-Tata Motors समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज शुगर स्टॉक्स (Sugar Stocks) के साथ-साथ भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 14, 2026 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 13 मई को सेंसेक्स (Sensex) 49.74 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 74,608.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.05 प्वाइंट्स यानी 0.14% के उछाल के साथ 23,412.60 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 13 मई को सेंसेक्स (Sensex) 49.74 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 74,608.98 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.05 प्वाइंट्स यानी 0.14% के उछाल के साथ 23,412.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

जेएसडब्ल्यू स्टील

अपोलो टायर्स


हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

एचसीसी (HCC)

मुथूट फाइनेंस

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स

मेदांता (Medanta)

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC)

यूनाइटेड स्पिरिट्स

विशाल मेगा मार्ट

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO)

वोल्टास

सीमेंस एनर्जी इंडिया

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Sugar Stocks

सरकार ने बुधवार को 30 सितंबर तक के लिए तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर रोक लगा दिया तो आज बलरामपुर चीनी मिल्स, श्री रेणुका शुगर्स और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज समेत अन्य शुगर स्टॉक्स पर नजर रहेगी। सरकार ने घरेलू मार्केट में कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए यह फैसला लिया है।

Bharti Airtel

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने का मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 33.54% गिरकर ₹7,325.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 15.68% बढ़कर ₹55,383.2 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने ₹24 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

Tata Motors CV

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 35% बढ़कर ₹1,800 करोड़ और रेवेन्यू 19% उछलकर ₹26,100 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने ₹4 के डिविडेंड का ऐलान किया है। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट्स उछलकर 13.1% पर पहुंच गया।

Oil India

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 12.51% उछलकर ₹1,790 करोड़ पर पहुंच गया। इसे कच्चे तेल के उत्पादन में 6% की बढ़ोतरी और तेल की ऊंची कीमतों से सपोर्ट मिला।

Bharti Hexacom

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारती एयरटेल की सब्सिडरी भारती हेग्जाकॉम का मुनाफा 4.6% गिरकर ₹446.7 करोड़ पर आ गया। इसके सरकारी लेवी से झटका लगा। सरकारी फीस या ड्यूटी पर कंपनी के ₹24.6 करोड़ खर्च हुए जिसमें से ₹5.5 करोड़ तो टैक्स बेनेफिट से एडजस्ट हो गया। कंपनी का मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 5.4% बढ़कर ₹2,413.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Crompton Greaves Consumer Electricals

मार्च 2026 तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स को ₹531.07 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट लॉस हुआ। यह घाटा इसकी सब्सिडरी बटरफ्लाई में निवेश के इंपेयरमेंट यानी अवमूल्यन के चलते हुआ। पिछले साल की मार्च 2025 तिमाही में कंपनी को ₹171.74 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था। । मार्च 2026 तिमाही में इसे अपनी अहम सब्सिडरी बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लाएंसेज लिमिटेड (बटरफ्लाई) में किए गए निवेश और 30 मार्च, 2022 को खरीदे गए ट्रेडमार्क पर ₹716.04 करोड़ का नुकसान हुआ जिससे गुडविल और इससे जुड़े अन्य इनटैंजिबल एसेट्स की वैल्यू कम हो गई।

Zydus Life

जायडस लाइफ अमेरिकी स्पेशल्टी फार्मा कंपनी एसेर्टियो होल्डिंग्स (Assertio Holdings) को प्रति शेयर $23.5 के भाव पर $16.64 करोड़ में खरीदेगी। यह सौदा पूरी तरह कैश में होगा।

Lupin

दवा कंपनी लुपिन को अमेरिका की हेल्थ रेगुलेटर US FDA से Famotidine Injection के लिए मंजूरी मिल गई है। यह इंजेक्शन पेट के अल्सर और एसिडिटी जैसी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होती है। कंपनी ने कहा कि यह दवा Merck की Pepcid Injection के बराबर असर वाली मानी गई है।

एक्स-डेट

आज ओबेरॉय रियल्टी और केवल किरण क्लोदिंग के डिविडेंड की एक्स-डेट है।

F&O Ban

SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।