Get App

Stocks to Watch: भारत और अमेरिका के बीच की ट्रेड डील, इन केमिकल स्टॉक्स में तेज हलचल की गुंजाइश, आपके पास है कोई?

Chemical Stocks to Watch: सोमवार 09 फरवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इन केमिकल स्टॉक्स पर नजरें रहेगी। इसकी वजह भारत और अमेरिका के बीच की कारोबारी डील है जिसका भारत से केमिकल्स के निर्यात पर आसार पड़ेगा। जानिए इस डील के चलते किन लिस्टेड केमिकल कंपनियों पर असर दिख सकता है और इनमें से कौन-कौन से आपके पोर्टफोलियो में हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 10:55 AM
Stocks to Watch: भारत और अमेरिका के बीच की ट्रेड डील, इन केमिकल स्टॉक्स में तेज हलचल की गुंजाइश, आपके पास है कोई?
भारत और अमेरिका के बीच हुए कारोबारी सौदे के चलते आरती इंडस्ट्रीज, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज़, विनती ऑर्गेनिक्स और एसआरएफ लिमिटेड जैसी कंपनियों पर असर दिख सकता है।

Chemical Stocks to Watch: लंबे समय से भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी सौदे को लेकर इंतजार हो रहा था, और अब इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दोनों देशों के बीच के हालिया अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के तहत अमेरिका ने भारत से केमिकल्स के निर्यात पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% तक लाने पर हामी भरी है। भारत और अमेरिका के बीच की कारोबारी डील से भारतीय कंपनियों को न सिर्फ कम ड्यूटी का फायदा मिलेगा बल्कि चाइनीज कॉम्पटीटर्स पर भी बढ़त हासिल होगा, जिनके अमरेकी निर्यात पर इससे दोगुना ड्यूटी लगती है। हालांकि यह ध्यान देना ज़रूरी है कि 18% की नई टैरिफ दर केवल तभी लागू होगी जब इस समझौते पर आधिकारिक रूप से साइन हो जाएंगे। अभी तक दोनों देशों ने सिर्फ एक संयुक्त बयान जारी किया है, लेकिन समझौते पर साइन नहीं हुए हैं।

किन केमिकल स्टॉक्स पर रहेगी नजर?

भारत और अमेरिका के बीच हुए कारोबारी सौदे के चलते आरती इंडस्ट्रीज, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज़, विनती ऑर्गेनिक्स और एसआरएफ लिमिटेड जैसी कंपनियों पर असर दिख सकता है। उदाहरण के लिए आरती इंडस्ट्रीज के अमेरिका को होने वाले लगभग 40% निर्यात पर 50% के हाई रेट से ड्यूटी लगती है, जिससे कंपनी के सीईओ सुयोग कोटेचा के मुताबिक मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा कम हो जाता है। भारत और अमेरिका के बीच की कारोबारी डील से घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट का अनुमान है कि स्पेशल्टी केमिकल्स के एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 20-25% की रिकवरी हो सकती है। अभी यह देश के $600 करोड़ के सालाना केमिकल एक्सपोर्ट का करीब पांचवा हिस्सा है।

India-US Trade Deal: खास बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें