Stocks to Watch: सोमवार 5 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 27 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: सोमवार 5 जनवरी को 27 स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। तिमाही अपडेट, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं और मैनेजमेंट से जुड़े घटनाक्रम इन शेयरों में तेज हलचल और कमाई के मौके बना सकते हैं।

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका के वेनेजुएला पर हमलों के चलते सरकारी कंपनी ONGC का स्टॉक फोकस में है।

Stocks to Watch: सोमवार, 5 जनवरी को शेयर बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स पर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इन कंपनियों ने तिमाही अपडेट, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं और मैनेजमेंट में बदलाव जैसी अहम जानकारियां साझा की हैं। इससे स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले (US Attacks Venezuela) के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। ऐसे में इन 27 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म से लेकर पोजिशनल निवेशकों के लिए कमाई के मौके बन सकते हैं।

ONGC


अमेरिका के वेनेजुएला पर हमलों के चलते सरकारी कंपनी ONGC का स्टॉक फोकस में है। कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव का असर भी देखने को मिल सकता है। ONGC विदेश लिमिटेड के जरिए कंपनी की पेट्रोलेरा इंडोवेनेजोलाना SA में 40 प्रतिशत, पेट्रो कैराबोबो SA में 11 प्रतिशत और कैराबोबो इंजीनियरिया वाई कंस्ट्रक्शन्स SA में 37.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रतिबंधों के बावजूद प्रोजेक्ट्स जारी हैं।

AVG Logistics

कंपनी ने नेस्ले इंडिया और अशोक लेलैंड के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के तहत सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए नेस्ले इंडिया के लिए एक डेडिकेटेड ग्रीन कॉरिडोर शुरू किया गया है, जिसमें 50 CNG ट्रकों की तैनाती की गई है।

IndusInd Bank

इंडसइंड बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नए अवसरों की तलाश के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के अनुसार, हेड ऑफ कस्टमर मैनेजमेंट राणा विक्रम आनंद और हेड ऑफ वेल्थ व पैरा बैंकिंग अनिश बहल ने अपने पद छोड़े हैं। यह जानकारी 2 जनवरी को दिए गए आधिकारिक बयान में दी गई।

NHPC Ltd

सरकारी कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत अनसिक्योर्ड, रिडीमेबल, टैक्सेबल, नॉन कन्वर्टिबल और नॉन क्यूम्युलेटिव बॉन्ड जारी किए जाएंगे। इस प्रस्ताव से जुड़े दस्तावेजों पर विचार और मंजूरी के लिए 8 जनवरी 2026 को बोर्ड मीटिंग तय की गई है।

Adani Enterprises

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के सिक्योर्ड, रेटेड और लिस्टेड रिडीमेबल नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर का तीसरा पब्लिक इश्यू लॉन्च करने का एलान किया है। यह इश्यू 6 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद होगा। बेस इश्यू साइज 500 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रीन शू ऑप्शन के तहत कुल इश्यू साइज 1,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

Hindustan Zinc

दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का माइंड मेटल प्रोडक्शन सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 276 किलोटन रहा। सेलेबल मेटल प्रोडक्शन भी 4 प्रतिशत बढ़कर 270 किलोटन पहुंच गया। यह सुधार मुख्य रूप से ज्यादा अयस्क उत्पादन, डिबॉटलनेकिंग प्रोजेक्ट्स और बेहतर प्लांट उपलब्धता के कारण मुमकिन हुआ।

Nibe Ltd

कंपनी ने भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय के साथ 292.69 करोड़ रुपये का बड़ा सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के लिए ग्राउंड इक्विपमेंट, एक्सेसरीज़ और गोला-बारूद का निर्माण और सप्लाई करेगी। यह सिस्टम 150 से 300 किलोमीटर रेंज वाले रॉकेट्स को इंटीग्रेट करने में सक्षम होगा।

YES Bank

यस बैंक लोन और एडवांसेज सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 2,57,508 करोड़ रुपये हो गए। तिमाही आधार पर 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। डिपॉजिट 2,92,484 करोड़ रुपये रहे, जो सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत ज्यादा हैं, हालांकि तिमाही आधार पर 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट 990 करोड़ रुपये रहे।

AU Small Finance Bank

कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 23.3 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गए। ग्रॉस एडवांसेज 24 प्रतिशत बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये रहे। CASA रेशियो घटकर 28.9 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 30.6 प्रतिशत था।

Avenue Supermarts

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17,612 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 15,565 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के अंत तक कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 442 रही। नवी मुंबई का एक स्टोर रीकंस्ट्रक्शन के कारण बंद है।

Bajaj Finance

बजाज ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी की 31 दिसंबर 2025 तक कस्टमर फ्रेंचाइजी 115.40 मिलियन रही, जो एक साल पहले 97.12 मिलियन थी। दिसंबर तिमाही में 47.6 लाख नए ग्राहक जुड़े। Q3 FY26 में नए लोन बुकिंग 15 प्रतिशत बढ़कर 1.39 करोड़ रही।

Bajaj Housing Finance

दिसंबर तिमाही के अंत में डिस्बर्समेंट 16,535 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 12,571 करोड़ रुपये से ज्यादा है। AUM 23 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये हो गया। तिमाही में AUM 6,652 करोड़ रुपये बढ़ा। लोन एसेट्स 1.17 लाख करोड़ रुपये रहे।

Bandhan Bank

दो तिमाहियों तक सिंगल डिजिट ग्रोथ के बाद दिसंबर तिमाही में लोन ग्रोथ फिर से 10 प्रतिशत के स्तर पर पहुंची। डिपॉजिट ग्रोथ 11 प्रतिशत रही। EEB पोर्टफोलियो में कलेक्शन एफिशिएंसी 98 प्रतिशत और कुल कलेक्शन एफिशिएंसी 98.1 प्रतिशत रही।

Bank of Baroda

दिसंबर तिमाही के अंत में इस सरकारी बैंक का लोन बुक सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत बढ़ा, जो मैनेजमेंट के 11 से 13 प्रतिशत ग्रोथ गाइडेंस से अधिक है। डिपॉजिट ग्रोथ 10.3 प्रतिशत रही। घरेलू एडवांसेज 13.5 प्रतिशत और रिटेल लोन 17.3 प्रतिशत बढ़े।

Bank of India

तिमाही के दौरान बैंक ऑफ इंडिया का लोन ग्रोथ 15 प्रतिशत रहा और लोन बुक 6.28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। डिपॉजिट 11.6 प्रतिशत बढ़कर 8.87 लाख करोड़ रुपये हो गए। घरेलू एडवांसेज 18 प्रतिशत बढ़कर 3.67 लाख करोड़ रुपये रहे।

Birla Corporation

राजस्थान सरकार ने गोरुम खान की ढाणी (साउथ) लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए कंपनी की बोली खारिज कर दी है। इससे पहले 13 जून 2025 को कंपनी को प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया था। यह दर्जा 20.60 प्रतिशत के हाईएस्ट फाइनल प्राइस ऑफर के आधार पर मिला था। ब्लॉक का क्षेत्रफल 499.6394 हेक्टेयर है।

CSB Bank

दिसंबर तिमाही में कुल डिपॉजिट 40,460 करोड़ रुपये रहे। एडवांसेज सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 37,208 करोड़ रुपये हो गए। गोल्ड और गोल्ड ज्वैलरी के बदले दिए गए लोन 46 प्रतिशत बढ़कर 19,023 करोड़ रुपये रहे। टर्म डिपॉजिट 27 प्रतिशत बढ़कर 32,144 करोड़ रुपये हो गए।

IDBI Bank

31 दिसंबर 2025 तक बैंक का कुल बिजनेस 12 प्रतिशत सालाना बढ़कर 5.47 लाख करोड़ रुपये हो गया। कुल डिपॉजिट 3.08 लाख करोड़ रुपये और नेट एडवांसेज 2.39 लाख करोड़ रुपये रहे। CASA डिपॉजिट 1.36 लाख करोड़ रुपये रहे, जिसमें 4 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज हुई।

Jammu and Kashmir Bank

बैंक का कुल बिजनेस सालाना आधार पर 13.34 प्रतिशत बढ़कर 2.72 लाख करोड़ रुपये हो गया। कुल डिपॉजिट 10.58 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये रहे। CASA डिपॉजिट 68,736 करोड़ रुपये रहे, जिसमें 1.25 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई।

Mahindra & Mahindra Financial Services

दिसंबर तिमाही में डिस्बर्समेंट करीब 17,600 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 7 प्रतिशत ज्यादा है। बिजनेस एसेट्स करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गए। कलेक्शन एफिशिएंसी 95 प्रतिशत पर स्थिर रही और स्टेज-3 एसेट्स 3.9 से 4.0 प्रतिशत के दायरे में रहे।

Marico

तीसरी तिमाही में भारत कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रही। पैराशूट में वॉल्यूम गिरा, लेकिन कीमत बढ़ोतरी को एडजस्ट करने पर स्थिति पॉजिटिव रही। वैल्यू एडेड हेयर ऑयल्स में 20 प्रतिशत के आसपास ग्रोथ रही। इंटरनेशनल बिजनेस में कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ शुरुआती 20 प्रतिशत के स्तर पर पहुंची। कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ हाई-20 प्रतिशत के आसपास रही। कोपरा की कीमतें करीब 30 प्रतिशत टूट चुकी हैं।

PNB

सरकारी बैंक का तीसरी तिमाही में लोन ग्रोथ 11 प्रतिशत रहा और लोन बुक 12.32 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। डिपॉजिट 8.5 प्रतिशत बढ़कर 16.6 लाख करोड़ रुपये रहे, जो गाइडेंस से थोड़ा कम है। ग्लोबल क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो 74.21 प्रतिशत रहा।

SOBHA

Q3 FY26 में कंपनी ने अब तक की सबसे ऊंची तिमाही रियल एस्टेट बिक्री दर्ज की। कुल सेल्स वैल्यू 2,115 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 52.3 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के हिस्से की बिक्री 1,818 करोड़ रुपये रही। तिमाही में 13.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री हुई। औसत प्राइस रियलाइजेशन 15,436 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा। कंपनी ने मुंबई में पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

Ujjivan Small Finance Bank

31 दिसंबर 2025 तक कुल डिपॉजिट 42,219 करोड़ रुपये रहे, जो सालाना आधार पर 22.2 प्रतिशत ज्यादा हैं। तिमाही आधार पर डिपॉजिट 7.5 प्रतिशत बढ़े। CASA डिपॉजिट 33.1 प्रतिशत बढ़कर 11,533 करोड़ रुपये हो गए। क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो 87.8 प्रतिशत रहा।

Union Bank of India

बैंक के ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत बढ़कर 10.16 लाख करोड़ रुपये हो गए। डिपॉजिट 3.3 प्रतिशत बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये रहे, हालांकि तिमाही आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट आई। घरेलू एडवांसेज 7.4 प्रतिशत बढ़कर 9.8 लाख करोड़ रुपये रहे।

V2 Retail

दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर 927 करोड़ रुपये हो गया। यह ग्रोथ मुख्य बाजारों में स्थिर मांग और रिटेल नेटवर्क के विस्तार से आई। सेम-स्टोर सेल्स में 2 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज हुई।

Vedanta

तीसरी तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड एल्यूमिनियम और एल्यूमिना प्रोडक्शन दर्ज किया। एल्यूमिनियम उत्पादन 620 किलोटन और एल्यूमिना उत्पादन 794 किलोटन रहा। नौ महीनों में एल्यूमिना उत्पादन 2,034 किलोटन रहा, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत ज्यादा है।

US Attacks Venezuela: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, शेयर बाजार के साथ सोना-चांदी-कच्चे तेल की कीमतों पर क्या होगा असर?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।